facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

ब्लू डार्ट ने बनाई विस्तार की योजना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:44 AM IST

कूरियर और कार्गो कारोबार से जुड़ी कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना बनाई है।


कंपनी ने राज्य के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक और वेयरहाउस की स्थापना की है। इसके अलावा कंपनी अपने 200 करोड़ रुपये के विस्तार कार्यक्रम के तहत जल्द ही दो और वेयरहाउस की स्थापना करेगी। इसके अलावा कंपनी राज्य में अपनी पहुंच को बढाने के लिए इस साल के अंत तक सागर और बीना में दो नए सेवा केन्द्र खोलेगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यपालक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि मध्य प्रदेश में कारोबार की काफी संभावनाएं हैं। यहां कूरियर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हमने भोपाल स्थित गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वेयरहाउस की स्थापना की है।

कुछ तय शर्तो और दशाओं के तहत ग्राहकों को कोई भी अतिरिक्त शुल्क लिए बिना लॉजिस्टिक सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।’ ब्लू डार्ट को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फार्मास्युटिकल्स, दूरसंचार और संबंधित उद्योगों के ग्राहकों के जुड़ने से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कंपनी का एक वेयरहाउस इंदौर में भी है।

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement