facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

आगरा को औद्योगिक कचरे से मिलेगा छुटकारा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:20 AM IST

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने औद्योगिक कचरे के निपटारे के लिए एक अनोखा तरीका ईजाद किया है। बोर्ड ने शहर के प्राथमिक उद्योगों के इर्द गिर्द रिसाइक्लिंग इकाई लगाने की योजना बनाई है।
इन इकाइयों में उद्योगों से निकलने वाले कचरे से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दरअसल आगरा को फुटवियर, फाउंड्री (ढलाई के कारखाने), कृत्रिम आभूषणों और पेठा उद्योग के लिए देश विदेश में जाना जाता है।
पर इनसे हर दिन सैंकड़ो टन कचरा भी निकलता है। इनमें पेठा उद्योग से निकलने वाला जैविक कचरा और फाउंड्री और आभूषण उद्योग से निकलने वाला धातु का अवशिष्ट भी शामिल है। आगरा के यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी बी बी अवस्थी ने बताया कि बोर्ड राज्य के विभिन्न उद्योगों के लिए रिसाइक्लिंग सूचकांक तैयार कर रहा है।
किन उद्योगों से कौन-कौन से अवशिष्ट पदार्थ निकलते हैं, इन्हें जानने के लिए उद्योगों से सूची मंगाई जा रही हैं। इस सूचकांक से पता लगाया जा सकेगा कि किस इलाके में कौन सी इकाई लगाई जानी है। अवस्थी ने बताया कि इस रिसाइक्लिंग परियोजना का काम अगले वित्त वर्ष में शुरू हो जाने की संभावना है।

Advertisement
First Published - February 8, 2009 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement