facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिक

बंदी के कगार पर 2,500 पावरलूम इकाइयां

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:43 AM IST

मंदी की मार और कपड़ा फर्मों की मांग घट जाने के कारण अहमदाबाद में बड़ी संख्या में पावरलूम इकाइयों पर ताला लग गया है, जबकि बाकी बची 2,500 इकाइयां बदहाली से जूझ रही हैं।


अहमदाबाद पावरलूम ओनर्स एसोसिएशन (एपीओए) के सचिव गंगाराम पटेल ने बताया कि ‘अहमदाबाद में पॉवरलूम इकाइयां धीमे धीमे खत्म हो रही हैं। कुछ समय पहले तक शहर में 5,000 इकाइयां थीं जिनमें से आधी से अधिक इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी हैं। और बाकी बची इकाइयां भी बंदी के कगार पर हैं।’

आर्थिक मंदी को बंदी की वजह बताते हुए पटेल ने कहा कि कताई से लेकर कपड़ा विनिर्माताओं तक की उधारी क्षमता खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब महंगाई काफी अधिक है और मांग उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है, कपड़ा विनिर्माताओं ने इस इकाइयों के आर्डर में भारी कटौती की है। इसके अलावा पावरलूम को वाजिब कीमत भी नहीं मिल पा रही है।

ऐसे कठिन हालात में कई इकाइयों ने अपना कारोबार खो दिया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 2008 के बजट में इरोड और भिवंडी में पावरलूम मेगा-कल्स्टर की स्थापना करने की घोषणा की थी। एसोसिएशन लंबे समय से अहमदाबाद और सूरत के लिए भी अलग क्लसटर की मांग कर रहा है।

पटेल के मुताबिक पावरलूम विकास और निर्यात संवर्धन परिषद ने क्षेत्र में एक क्लसटर के विकास की घोषणा तो की है लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। परिषद ने सब्सिडी और प्रशिक्षण के तौर पर 70 करोड़ रुपये के लाभों की भी घोषणा की है।

Advertisement
First Published - November 7, 2008 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement