facebookmetapixel
Advertisement
SIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टम

यूपी में सरकारी दफ्तरों में 100 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:11 AM IST

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी और जनजीवन के पटरी पर लौटने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने महामारी को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 100 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। 

उत्तर प्रदेश में सभी कार्यालय 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। प्रदेश सरकार के मंगलवार को जारी निर्देश के मुताबिक संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्यालयों में भीड़-भाड़ ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करेंगे। संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यालयों को बंद करने या उसमें उपस्थिति के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा फैसला लिया जाएगा।  

प्रदेश सरकार ने हालांकि अभी स्कूलों, कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति पर रोक लगा रखी है।  प्रदेश में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी अभी जारी रहेगी और सभी बाजार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे।

वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार घटते जा रहे मामलों के बीच अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक भी मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये कोरोना के नए वायरस से संक्रमण के मामलों की पहचान के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement