facebookmetapixel
1 अप्रैल से UPI के जरिए सीधे EPF निकाल सकेंगे कर्मचारी, विड्रॉल प्रक्रिया से मिलेगी राहत2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तारभारत अमेरिका से कर रहा बातचीत, चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से मिलेगी छूट: विदेश मंत्रालयIndia-EU FTA होगा अब तक का सबसे अहम समझौता, 27 जनवरी को वार्ता पूरी होने की उम्मीदStartup India के 10 साल: भारत का स्टार्टअप तंत्र अब भी खपत आधारित बना हुआ, आंकड़ों ने खोली सच्चाई‘स्टार्टअप इंडिया मिशन ने बदली भारत की तस्वीर’, प्रधानमंत्री मोदी बोले: यह एक बड़ी क्रांति हैसरकार की बड़ी कार्रवाई: 242 सट्टेबाजी और गेमिंग वेबसाइट ब्लॉकआंध्र प्रदेश बनेगा ग्रीन एनर्जी का ‘सऊदी अरब’, काकीनाडा में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा अमोनिया कॉम्प्लेक्स

खतरों के शौकीन खिलाड़ी हैं विजयपत सिंघानिया

Last Updated- December 05, 2022 | 7:02 PM IST

जिस उम्र में लोग खुद को रिटायर मानने लगते हैं, आईआईएम अहमदाबाद के चेयरपर्सन विजयपत सिंघानिया कामयबी की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।


भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के चेयरमैन विजयपत सिंघानिया से ज्यादा उनकी कामयाबियां बोलती हैं। जिस उम्र में लोग खुद को रिटायर मानने लगते हैं, सिंघानिया कामयाबी की नई बुलंदियों को छूने में जुटे हैं। 70 साल के इस शख्स के हौसले अब भी बुलंद नजर आते हैं। तीन साल पहले उन्होंने एयर बैलून के जरिये उड़ान भरी और इसके जरिये सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया।


1998 में माइक्रोलाइट के जरिये उन्होंने अकेले ब्रिटेन से भारत की उड़ान भरने का जोखिम उठाया। सिंघानिया के पास 5 हजार घंटे हवाई जहाज उड़ाने का अनुभव है। 1994 में उन्हें फेडरेशन एरोनॉटिकल इंटरनैशनल रेस में स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह पदक उन्हें 24 दिनों में 34 हजार किलोमीटर की हवाई यात्रा करने के लिए दिया गया था। इस अद्भुत काम के लिए सिंघानिया को एयर कमोडोर की मानक उपाधि से भी नवाजा जा चुका है।


2006 में सिंघानिया को पद्मभूषण भी मिल चुका है। जोखिम लेने का उनका जज्बा अब भी बरकरार है और वह अपनी पिछली उपलब्धियों से संतुष्ट होकर नहीं बैठना चाहते। आईआईएम फीस बढ़ोतरी के फैसले को देखते हुए कुछ ऐसा ही जान पड़ता है।


फीस बढ़ोतरी पर मानव संसाधन मंत्रालय के विरोध की आशंका के बावजूद उन्होंने फैसले लेने में इस पहलू को हावी नहीं होने दिया। फीस में 3 गुना बढ़ोतरी पर बेबाक अंदाज में सिंघानिया कहते हैं कि आईआईएम को वित्तीय रूप से किसी पर भी निर्भर नहीं होना चाहिए। 


बहुआयामी व्यक्तित्व वाले सिंघानिया मीडिया की दुनिया में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। वह मुंबई से छपने वाले अखबार ‘द इंडियन पोस्ट’ के प्रकाशक की भूमिका अदा कर चुके हैं। शायद इसी अखबार का अनुभव है कि स्वायत्तता उनका पसंदीदा शब्द बन गया है। इसके अलावा मजाकियापन उनके व्यक्तित्व की खासियत है, जिसके जरिये उनके लिए बड़े-बड़े तनावों को झेलना काफी आसान हो जाता है।


लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वह इतनी सारी अलग-अलग चीजों को किस तरह सफलतापूर्वक अंजाम दे पाते हैं? अगर मीडिया में कहे गए उनके शब्दों को दोहराया जाए तो यह इस प्रकार होगा- ‘ मेरे अंदर वो जज्बा है, जिसके जरिये अंसभव को संभव बनाया जा सकता है।’

First Published - April 4, 2008 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट