Skip to content
  गुरूवार 30 मार्च 2023
Trending
March 30, 2023भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंहMarch 30, 2023भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांटMarch 30, 2023गोवा में कसीनो संचालन पर जल्द आएंगे नए नियम : बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाMarch 30, 2023JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !March 30, 2023IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबलेMarch 30, 2023PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगेMarch 30, 2023SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकलMarch 30, 2023केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरणMarch 30, 2023कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप से जुड़े खातों के 106 करोड़ रुपये जब्तः EDMarch 30, 2023नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आग
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  रिकवरी में बचत एवं उपभोक्ता धारणा का उलझा खेल
लेख

रिकवरी में बचत एवं उपभोक्ता धारणा का उलझा खेल

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —April 7, 2021 11:33 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

मैकिंजी ग्लोबल इंस्टीट्यूट की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के खत्म होने पर तगड़ी उपभोक्ता मांग सामने आएगी। इसका आधार यह है कि महामारी के दौरान बचत बढ़ी है जबकि उपभोक्ता कर्ज में कोई वृद्धि नहीं हुई है। ये निष्कर्ष अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस एवं चीन पर आधारित हैं।
भारत में भी परिवारों की बचत इसी तरह बढ़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक के मार्च 2021 बुलेटिन में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में परिवारों की वित्तीय बचत बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 21 फीसदी तक जा पहुंची जबकि 2018-19 और 2019-20 में यह क्रमश: 7.2 फीसदी और 8.2 फीसदी थी। आरबीआई के मुताबिक 2020-21 की दूसरी तिमाही में यह अनुपात घटकर जीडीपी के 10.4 फीसदी पर आ गया। अन्य वर्षों की तुलना में पिछले साल की पहली छमाही में घरेलू बचत की स्थिति बेहतर थी। उम्मीद है कि आवाजाही संबंधी बंदिशें खत्म होने पर इन देशों के लोग खर्च करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे।
मैकिंजी अध्ययन के मुताबिक अमेरिका में रिकवरी अनियमित हो सकती है। अमेरिका में उच्च आय वाले परिवार वित्तीय रूप से मजबूत हैं लेकिन निम्न आय वाले परिवारों को नौकरियां गंवाने के साथ आय का नुकसान भी झेलना पड़ा है।
उपभोक्ता खर्च में भारत की रिकवरी कैसी होगी? लॉकडाउन के दौरान भारत की बचत दर अमेरिका एवं ब्रिटेन की ही तरह दोगुनी हुई थी। इससे उन्हीं की तरह भारत के भी रिकवरी के अच्छे मौके दिखाई देते हैं। लेकिन अमेरिका की तरह भारत के पास भी निम्न आय वाला एक बड़ा तबका है जिसने नौकरियों के साथ आय भी गंवाई है। इससे रिकवरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
बचत की रकम बढऩे के अलावा उपभोक्ता धारणा भी रिकवरी की राह तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस तरह अमेरिका सूझबूझ आधारित बहाली के लिए भारत की तुलना में बेहतर स्थिति में नजर आता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए उपभोक्ता धारणा सूचकांक मार्च 2020 में 11.8 फीसदी और अप्रैल में 19.4 फीसदी गिरा था। ये बड़ी गिरावट थी। इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महामारी का असर झलकता है। इसकी तुलना में भारत का उपभोक्ता धारणा सूचकांक मार्च 2020 में 7.9 फीसदी कम था लेकिन अप्रैल 2020 में इसमें 52.8 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह भारत में लॉकडाउन कहीं अधिक भयावह रहा।
अमेरिकी उपभोक्ता धारणा में गिरावट की काफी भरपाई हो चुकी है। मार्च 2021 में सूचकांक साल भर पहले की तुलना में 4.7 फीसदी नीचे था लेकिन अप्रैल 2019-मार्च 2020 के औसत स्तर की तुलना में 12 फीसदी कम था।
मार्च 2021 में भारत का उपभोक्ता धारणा सूचकांक साल भर पहले की तुलना में 41.9 फीसदी नीचे था और अप्रैल 2019-मार्च 2020 के औसत स्तर से 46.8 फीसदी तक कम रहा। इससे पता चलता है कि अमेरिका की तुलना में भारत में उपभोक्ता धारणा की बहाली काफी खराब रही है।
अमेरिका एवं भारत दोनों के उपभोक्ता धारणा सूचकांक एक ही पद्धति पर आधारित हैं। सीएमआईई ने वर्ष 2015 में एक करार के तहत मिशिगन यूनिवर्सिटी की उपभोक्ता सर्वेक्षण पद्धति को अपनाया। मिशिगन यूनिवर्सिटी 1950 के दशक से ही अमेरिका में उपभोक्ता धारणा सूचकांक नियमित तौर पर जारी करती है।
अमेरिका और भारत में परिवारों की बचत दर दोगुनी होने के बावजूद धारणा बहाली एकसमान नहीं है। शायद अमेरिका में बेरोजगारों को सरकार की तरफ से मजबूत वित्तीय समर्थन दिए जाने से उपभोक्ता धारणा बनाए रखने में मदद मिली। भारत में जरूरतमंदों तक सीधी मदद पहुंचाने की दर बेहद सामान्य रही है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने परिवारों तक नकद मदद पहुंचाई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र प्रभावी था। यह मदद मनरेगा एवं पीएम-किसान योजनाओं के जरिये पहुंचाई गई।
कोरोना संकट के समय दी गई इस मदद का असर उपभोक्ता धारणा के वितरण पर भी दिखता है जो ग्रामीण परिवारों के पक्ष में झुका हुआ है। वर्ष 2019-20 की तुलना में शहरी उपभोक्ताओं की धारणा 51.4 फीसदी तक लुढ़क गई लेकिन ग्रामीण उपभोक्ता धारणा में गिरावट 44.3 फीसदी की ही रही है। यह वितरण भी अपेक्षाकृत संपन्न परिवारों के पलड़े में झुका हुआ है।
घरेलू बचत बढऩे की जो बात आरबीआई ने की है उसमें बड़ा हिस्सा तुलनात्मक रूप से संपन्न परिवारों का है। लिहाजा भारत में उपभोक्ता व्यय की बहाली के धनी परिवारों तक ही संकेंद्रित रहने का अनुमान है, बशर्ते धारणा बहुत खराब न हो। सीएमआईई के उपभोक्ता पिरामिड घरेलू सर्वे से मिले आंकड़े बताते हैं कि पहले की तुलना में सभी आय वर्गों की हालत बिगड़ी है लेकिन संपन्न परिवारों की धारणा बाकियों से बेहतर है। यहां पर संपन्न परिवार का आशय साल भर में 10 लाख रुपये से अधिक कमाने वाले से है। वर्ष 2019-20 के औसत की तुलना में मार्च 2021 में उपभोक्ता धारणा 46.8 फीसदी नीचे रही है। इस औसत के वितरण से तीन समूहों का पता चलता है। पहला, 4 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की उपभोक्ता धारणा 2019-20 की तुलना में करीब 43 फीसदी तक गिर चुकी है। वैसे कुल औसत से यह थोड़ा बेहतर है। दूसरा, 4 लाख से 10 लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों की धारणा करीब 55 फीसदी तक लुढ़क चुकी थी। इस समूह के परिवारों की उपभोक्ता धारणा पर सबसे ज्यादा असर दिखा है। तीसरा, 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों की उपभोक्ता धारणा 2019-20 के औसत से 40 फीसदी कम रही है। इस तरह उपभोक्ता धारणा पर सबसे कम असर इसी आय समूह पर रहा है जिसके पास सर्वाधिक बचत होने की संभावना है।
इस तरह उपभोक्ता व्यय का पुराने स्तर पर लौटना काफी हद तक इस पर निर्भर करता है कि 10 लाख रुपये से अधिक कमाने वाले परिवार लॉकडाउन हटने के बाद किस तरह खर्च करते हैं।

अध्ययनउपभोक्ता मांगजीडीपीबचतरिकवरीसूचकांक
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

नियमन पर नजर

March 30, 2023 12:07 AM IST
आज का अखबार

प्रतिबंध के बाद भी ‘टिकटॉक जोखिम’ बरकरार

March 30, 2023 12:02 AM IST
आज का अखबार

भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास की बात

March 28, 2023 11:20 PM IST
आज का अखबार

ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें बैंक

March 28, 2023 11:15 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ताइवानी राष्ट्रपति साई और यूएस हाउस स्पीकर की भेंट पर तिलमिलाया चीन, दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

March 29, 2023 1:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank ने रूरल वाटर सप्लाई प्रोग्राम के लिए कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी

March 29, 2023 1:26 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में visa interview की प्रतीक्षा अवधि 60 फीसदी कम हुई

March 29, 2023 12:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी जिंदल स्टेनलेस, बढ़ेगी निकल की उपलब्धता

March 28, 2023 9:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

March 28, 2023 8:02 PM IST
आपका पैसा

PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी

March 28, 2023 6:36 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट

March 30, 2023 1:44 PM IST

गोवा में कसीनो संचालन पर जल्द आएंगे नए नियम : बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा

March 30, 2023 1:44 PM IST

JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !

March 30, 2023 1:10 PM IST

IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले

March 30, 2023 12:56 PM IST

PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

March 30, 2023 12:36 PM IST

Latest News


  • भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह
    by भाषा
    March 30, 2023
  • भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट
    by भाषा
    March 30, 2023
  • गोवा में कसीनो संचालन पर जल्द आएंगे नए नियम : बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा
    by भाषा
    March 30, 2023
  • JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले
    by भाषा
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.23
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
UCO Bank24.558.87
Adani Enterp.1740.408.72
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us