Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023Adani के शेयरों ने फीका किया बजट का उत्साहFebruary 1, 2023Budget 2023: ज्यादा प्रीमियम पर कर प्रस्ताव से बीमा कंपनियां चिंतितFebruary 1, 2023Budget 2023 : ऑनलाइन गेम्स में जीते जाने वाले नेट अमाउंट पर 30 प्रतिशत TDS का प्रस्तावFebruary 1, 2023मुकेश अंबानी फिर सबसे अमीर एशियाई, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी का घटा ‘रुतबा’February 1, 2023Budget 2023: मध्यम वर्ग के लाभ के लिये टैक्स स्लैब में बदलाव, नई टैक्स रिजीम अब अधिक आकर्षक- सीतारमणFebruary 1, 2023Budget 2023 : 3,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है टीवी सेटFebruary 1, 2023Budget 2023: छोटे कारोबारियों को मिली सौगातFebruary 1, 2023Budget 2023 : महिलाओं को अधिक प्रेफरेंस, रेसिडेंस और ग्रामीण रोजगार योजना भी जेंडर बजट में शामिलFebruary 1, 2023Budget 2023: बजट के दिन रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंदFebruary 1, 2023Budget 2023: विदेश से आयातित कारें होंगी महंगी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  कोविड काल में भारत की पाप-मुक्ति की राह
लेख

कोविड काल में भारत की पाप-मुक्ति की राह

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —May 27, 2021 8:45 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

यह महीना काफी हतोत्साहित करने वाला और भावनात्मक पीड़ा पहुंचाने वाला रहा है। जिंदगियों के नुकसान से उपजे दुख ने हजारों परिवारों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इस बात को भी लेकर निराशा का भाव है कि काफी हद तक यह पीड़ा कितनी गैर-जरूरी रही है। कोविड महामारी की दूसरी लहर से पैदा हुए हालात की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कवरेज सजीव एवं खौफनाक रही है लेकिन इससे निष्ठुर वास्तविकता सिर्फ सनसनीखेज ही बनती है। भारत अपने स्वास्थ्य नतीजों में आमूल बदलाव करके ही इस पाप से मुक्ति पा सकता है। सवाल है कि अच्छी तस्वीर के लिए हमें किन सिद्धांतों का पालन करना होगा?
बढिय़ा हालात के लिए बीमा, सुरक्षा एवं इलाज जरूरी: शुरुआत बीमा से करें। दीवाली आने तक हर राज्य में ऐसा स्वास्थ्य ढांचा खड़ा हो जाए कि हम भविष्य में आने वाली किसी भी लहर का बखूबी मुकाबला कर सकें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमें यह बता सकते हैं कि दूसरी लहर के आधार पर अपनी तैयारी का खाका बनाना कितना वाजिब है? डॉक्टर अभी से यह चर्चा कर रहे हैं कि भविष्य में कोविड महामारी का संक्रमण बच्चों में फैलने का डर अधिक होगा। इस आशंका को देखते हुए हमारी तैयारी कहीं बेहतर होनी चाहिए। स्वास्थ्य ढांचे से हमारा आशय अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, आईसीयू क्षमता, जरूरी दवाओं की आपूर्ति, ऑक्सीजन एवं पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ से है। इसके अलावा लॉजिस्टिक क्षमता, समन्वय एवं नेतृत्व भी जरूरी है जिनका इस लहर में गहरा अभाव रहा है। मेडिकल उत्पादों एवं दवाओं को जरूरत वाली जगह तक पहुंचाने के लिए ऐसा होना बेहद जरूरी है।
अगला बिंदु बचाव यानी कोविड-अनुकूल व्यवहार का है। पिछले महीने जैसे ही त्रासदी आई, राज्य सरकारों ने सुरक्षित आचरण लागू करना शुरू कर दिया। टेलीविजन पर भयावह तस्वीरों को देखने से डरे लोग घरों के भीतर ही रह रहे हैं। लेकिन यह बात हमें याद रखनी होगी कि महामारी के दौरान बचाव के तौर-तरीके नहीं बदले हैं, सिर्फ उनका पालन करने वाले बदल गए हैं। मुझे अधिक डर इस बात का है कि दूसरी लहर शांत होते ही लोग फिर से असावधान हो जाएंगे। कोविड-अनुकूल व्यवहार को अगले साल तक हमें जारी रखना होगा। इसका मतलब है कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर ठुड्डी नहीं ढंकनी है बल्कि बाकायदा मास्क इस्तेमाल करना होगा और आपस में शारीरिक दूरी भी बरतनी होगी। बंद जगहों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदियां लागू रहनी चाहिए और वहां पर हवा आने-जाने का भी समुचित इंतजाम हो। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक या कारोबारी किसी भी तरह का भीड़-भाड़ वाला आयोजन न हो। सवाल है कि कितने लोगों की मौजूदगी को ज्यादा माना जाए। अगर अभी जैसे हालात हों तो दो लोगों का भी एक साथ होना भीड़ है और जब हालात एक हद तक काबू में आ जाएं तो यह संख्या 10-20 तक हो सकती है। फिर नंबर आता है इलाज यानी टीकाकरण का। दीवाली तक हमें आबादी के करीब 75 फीसदी हिस्से को कोविड-रोधी टीका लगाना होगा। इसमें निश्चित रूप से वयस्कों की अधिकता होगा लेकिन 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी टीके लगाने होंगे। लेकिन दीवाली तक इस टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अभी से रोजाना 80 लाख लोगों को टीके लगाने होंगे या टीके की अब से 150 करोड़ खुराकें लगानी होंगी। क्या हम इस काम को कर सकते हैं? ऐसा तभी हो सकता है जब हमारे पास पर्याप्त टीके मौजूद हों। शहरों में टीकाकरण का काम उद्योग जगत पर छोड़ दो और राज्य सरकार सिर्फ ग्रामीण इलाकों में टीका लगाने पर ध्यान दे।
आज की त्रासदी का सबसे घातक पहलू यह है कि यह संकट किस हद तक गैर-जरूरी है। हमारी सरकार ने देश को कई मोर्चों पर नाकाम किया है: केंद्र एवं राज्यों दोनों सरकारों ने उस समय भी तैयारी पर ध्यान नहीं दिया जब मध्य फरवरी के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे लगी थी। लोगों ने भी कोविड-अनुकूल व्यवहार करने में गैरजिम्मेदारी दिखाई। यहां पर लोगों से आशय व्यापक है-इनमें प्रधानमंत्री, चुनावों या धार्मिक आयोजनों वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। भारत को पाप-मुक्ति के लिए अगले छह महीनों में इन सबसे छुटकारा पाना होगा। लेकिन हमारी सबसे बड़ी नाकामी है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण अभियान का अक्षम प्रबंधन। देश में टीकाकरण शुरू हुए चार महीने हो चुके हैं और हमने सिर्फ 23 करोड़ टीका खुराकों के ही ऑर्डर दिए हैं जबकि जरूरत इसकी दस गुने की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय को कम-से-कम अपने ही प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और जरूरी टीका खुराकों की आधी संख्या ऑर्डर कर देनी चाहिए। और मंत्रालय को टीका विनिर्माताओं के साथ मिलकर रोजाना 1 करोड़ टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे।  मंत्रालय टीका उपलब्धता के संदर्भ में राज्यों, निजी अस्पतालों एवं विनिर्माताओं के साथ भी छेड़छाड़ करता है। इसका ही नतीजा है कि अप्रैल में जहां हम रोजाना 30 लाख टीके लगा रहे थे वहीं मई में 10 लाख टीके भी नहीं लग पा रहे हैं। इस बड़ी नाकामी की जवाबदेही कहां है?
परिवर्तन का सिद्धांत: सबसे पहले तो हमें गलतियों एवं जरूरी बदलावों की शिनाख्त करनी होगी। ‘सकारात्मकता’ में यकीन रखने के बावजूद मुझे ऐसी नारेबाजी हकीकत को नकारने एवं आत्म-तुष्टि जगाने वाली ही अधिक लगती है। हमें अवरोध एवं अंधकार के बजाय कदम उठाने एवं बदलाव लाने की जरूरत है। लिहाजा हमें शुरुआत इससे करनी होगी कि अच्छाई कैसी दिखती है। और पारदर्शी ढंग से बताएं कि चीजें असल में कैसी हैं?
केंद्र सरकार की इस जरूरी काम में एक महत्त्वपूर्ण लेकिन सीमित भूमिका है। हरेक राज्य को स्वास्थ्य ढांचा, कोविड-अनुकूल व्यवहार और टीकाकरण पर सही ढंग से अमल करना होगा। क्या केंद्र एवं राज्य सरकारें इन तीनों क्षेत्रों में लागू होने वाले मानदंडों के एक समूह पर सहमत हो सकती हैं?
क्या हर एक हजार की आबादी के हिसाब से अलग तरह के कोविड बिस्तरों एवं मेडिकल स्टाफ का इंतजाम हो सकता है? लोगों के इक_ा होने की मंजूरी से संबंधित दिशानिर्देश क्या होंगे? आबादी के अनुपात में सबका टीकाकरण मुमकिन है? क्या केंद्र सरकार खुद को सभी राज्यों के लिए राष्ट्रीय सरकार समझते हुए देश भर में बेहतरीन रवायतों एवं तमाम अच्छी बातों के प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन का काम कर सकती है? आखिर दिल्ली की तुलना में मुंबई ने ऐसा क्या किया कि वहां पर कोविड संक्रमण पर कहीं बेहतर ढंग से काबू पाया जा सका? पुणे का पीपीसीआर मॉडल देश के हरेक शहर के लिए एक मॉडल कैसे बन गया? केरल ने अपने यहां मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे किस तरह रखा है? सांसदों एवं विधायकों को यह जिम्मेदारी दीजिए कि अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण अभियान पर उनकी पूरी नजर रहे। हम अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से भी बहुत कुछ सीख सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के दिन से ही जो बाइडन हर रोज शाम को टीकाकरण गतिविधियों पर बैठक करते हैं। जिस दिन दैनिक टीकाकरण लक्ष्य हासिल नहीं हुआ रहता है, वह काफी नाराज होते हैं और टीका प्रमाणपत्रों पर उनकी तस्वीर भी नहीं दिखती है।
कोविड महामारी से संबंधित सारे आंकड़े जारी कर दीजिए। पारदर्शिता से भरोसा जगेगा, दूसरों पर दोष मढऩे से नहीं।
लोगों की समझ का सम्मान कीजिए। उन्हें बताइए कि क्या हो रहा है, असल में कोविड से कितने लोग मरे हैं? उच्च मृत्यु दर से भी अधिक बुरी बात मृतकों के आंकड़े में हेरफेर करना है। ऐसा होने पर हर कोई अपने-अपने अनुमान लगाने लगता है। पता चलेगा कि हर राज्य में फिलहाल कितने बिस्तर हैं और कितने होने चाहिए? स्वीकृत मानकों के विरुद्ध संक्रमण दर कैसी है और लोगों की आवाजाही पर बंदिश लगाने के क्या मायने हैं? हमारे पास कितने टीके हैं और जून-जुलाई में कितने टीके उपलब्ध होंगे।
और अंत में, हम इस संकट में एक साथ हैं। नेताओं को मुश्किल हालात में गायब न होकर अगुआई करनी चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकारों से बदलाव की अपेक्षा करने के साथ हमें खुद भी बदलना होगा। उद्योग जगत को भी अपने कर्मचारियों से इतर के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कंपनियां, दुकानें एवं गैर-सरकारी संगठन कोविड-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा दें। लोग भी इसका पालन तब तक करते रहें जब तक कोविड संक्रमण पर पूरी तरह काबू न पा लिया जाए।
(लेखक फोब्र्स मार्शल के सह-चेयरमैन, सीआईआई के पूर्व  अध्यक्ष और सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी इनोवेशन ऐंड इकनॉमिक रिसर्च के चेयरमैन हैं)

आईसीयूइलाजपरिवारबिस्तरबीमा सुरक्षामहामारीस्वास्थ्य ढांचा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

आशावादी नजरिया

January 31, 2023 10:18 PM IST0
आज का अखबार

बजट के तीन बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान

January 31, 2023 10:17 PM IST0
आज का अखबार

जब केंद्रीय भूमिका में आता है मध्य वर्ग

January 31, 2023 10:15 PM IST0
आज का अखबार

यात्रा से परे

January 30, 2023 10:48 PM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मंदी में यूरोप ! जर्मनी की अर्थव्यवस्था में चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट

January 30, 2023 4:56 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan mosque blast: पेशावर में आत्मघाती बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 95 घायल

January 30, 2023 4:26 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Philips Layoffs: Netherlands की कंपनी करेगी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी

January 30, 2023 2:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0

Trending Topics


  • New Income Tax Regime
  • Share Market Update
  • Union Budget 2023 LIVE Updates
  • GST Collection
  • Cigarette Tax Increased
  • Narendra Modi
  • What is cheap & what is Expensive on Budget 2023
  • Inflation
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani के शेयरों ने फीका किया बजट का उत्साह

February 1, 2023 8:56 PM IST

Budget 2023: ज्यादा प्रीमियम पर कर प्रस्ताव से बीमा कंपनियां चिंतित

February 1, 2023 7:53 PM IST

Budget 2023 : ऑनलाइन गेम्स में जीते जाने वाले नेट अमाउंट पर 30 प्रतिशत TDS का प्रस्ताव

February 1, 2023 7:46 PM IST

मुकेश अंबानी फिर सबसे अमीर एशियाई, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी का घटा 'रुतबा'

February 1, 2023 7:30 PM IST

Budget 2023: मध्यम वर्ग के लाभ के लिये टैक्स स्लैब में बदलाव, नई टैक्स रिजीम अब अधिक आकर्षक- सीतारमण

February 1, 2023 7:01 PM IST

Latest News


  • Adani के शेयरों ने फीका किया बजट का उत्साह
    by बीएस संवाददाता
    February 1, 2023
  • Budget 2023: ज्यादा प्रीमियम पर कर प्रस्ताव से बीमा कंपनियां चिंतित
    by बीएस संवाददाता
    February 1, 2023
  • Budget 2023 : ऑनलाइन गेम्स में जीते जाने वाले नेट अमाउंट पर 30 प्रतिशत TDS का प्रस्ताव
    by भाषा
    February 1, 2023
  • मुकेश अंबानी फिर सबसे अमीर एशियाई, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी का घटा ‘रुतबा’
    by भाषा
    February 1, 2023
  • Budget 2023: मध्यम वर्ग के लाभ के लिये टैक्स स्लैब में बदलाव, नई टैक्स रिजीम अब अधिक आकर्षक- सीतारमण
    by भाषा
    February 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59708.08 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59708
1580.27%
निफ्टी59708
1580%
सीएनएक्स 50014848
-880.59%
रुपया-डॉलर81.54
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.608.67
EIH175.708.12
Bajaj Electrical1149.757.02
Borosil Renew.509.156.61
Brightcom Group26.656.39
Cholaman.Inv.&Fn749.805.99
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.708.54
EIH175.457.64
Borosil Renew.509.606.86
Bajaj Electrical1148.006.82
Brightcom Group26.706.80
Cholaman.Inv.&Fn749.806.06
आगे पढ़े  

# TRENDING

New Income Tax RegimeShare Market UpdateUnion Budget 2023 LIVE UpdatesGST CollectionCigarette Tax IncreasedNarendra ModiWhat is cheap & what is Expensive on Budget 2023InflationUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us