facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, 40 साल बाद कोई भारतीय फिर गया स्पेस

Advertisement

40 साल बाद फिर एक भारतीय अंतरिक्ष में, शुभांशु शुक्ला भरेंगे Axiom-4 मिशन के ज़रिए उड़ान

Last Updated- June 25, 2025 | 3:53 PM IST

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अमेरिका के Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गए, जिससे वे 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। यह मिशन स्पेसएक्स के ड्रैगन यान और फाल्कन 9 रॉकेट से नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ेगा।

पायलट की भूमिका में शुक्ला 14 दिन अंतरिक्ष में रहकर माइक्रोग्रैविटी में एल्गी, स्पाइरुलिना और पोषण से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनका उद्देश्य भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए टिकाऊ फूड और लाइफ सपोर्ट सिस्टम विकसित करना है। इस रिसर्च में इसरो, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नासा मिलकर काम कर रहे हैं। शुक्ला अंतरिक्ष में भारतीय मिठाइयां और एक खास खिलौना ‘जॉय’ भी साथ ले जा रहे हैं, जो माइक्रोग्रैविटी इंडिकेटर का काम करेगा। मिशन के दौरान वे प्रधानमंत्री और छात्रों से संवाद भी करेंगे, ताकि युवाओं को वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष में भारत की भूमिका के प्रति जागरूक किया जा सके।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement