facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतें

क्या होते है बोनस शेयर और कंपनी क्यों इन्हें जारी करती है ?

Advertisement

बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है।

Last Updated- December 20, 2022 | 11:40 PM IST
Bonus Share
Shutterstock

बोनस शेयर (Bonus Share) एक कंपनी द्वारा तब जारी किए जाते हैं जब वह उस तिमाही के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के बावजूद धन की कमी के कारण अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड (dividend) का भुगतान करने में सक्षम नहीं होती है। हम सब बोनस शेयर के बारे में सुनते होंगे, लेकिन कई लोगों को इसका मतलब नहीं पता होता है। क्या है इनका मतलब और कंपनियां क्यों करती हैं इन शब्दों का इस्तेमाल। आइए जानते हैं।

बोनस शेयर क्या होते हैं ?

बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को जारी किये जाते है, जिनके पास पहले से ही उस कंपनी के शेयर्स होते हैं। बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है।

आइए अब जानें कि कंपनियां बोनस शेयर क्यों जारी करती हैं।

बोनस शेयर एक कंपनी द्वारा तब जारी किए जाते हैं जब वह उस तिमाही के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के बावजूद धन की कमी के कारण अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड (dividend) का भुगतान करने में सक्षम नहीं होती है। ऐसे में कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड (Dividend) देने के बजाय बोनस शेयर जारी करती है।

ये शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के आधार पर दिए जाते हैं। मौजूदा शेयरहोल्डर को बोनस शेयर जारी करने को मुनाफे का पूंजीकरण ( Capitalization of profits) भी कहा जाता है क्योंकि यह कंपनी के मुनाफे से दिया जाता है।

आइए अब जानें कि बोनस शेयरों की केलकुलेशन कैसे की जाती है।

बोनस शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के अनुसार दिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर कोई कंपनी 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयरों का एलान करती है, तो इसका मतलब होगा कि मौजूदा शेयरहोल्डर को प्रत्येक दो शेयरों पर एक बोनस शेयर मिलेगा। मान लीजिए कि एक शेयरहोल्डर के पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं, तो जब कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी तो उसे 500 बोनस शेयर (1,000 *1/2 = 500) प्राप्त होंगे।

बोनस शेयरों के फायदे ?

बोनस शेयर प्राप्त करने पर निवेशकों को कोई टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होती है। यह कंपनी के लंबी अवधि के शेयरहोल्डर्स के लिए फायदेमंद है जो अपना निवेश बढ़ाना चाहते हैं। बोनस शेयर कंपनी के संचालन में निवेशकों के विश्वास को बढ़ाते हैं क्योंकि नकदी का उपयोग कंपनी द्वारा कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

साथ ही जब कंपनी भविष्य में लाभांश की घोषणा करती है, तो निवेशक को अधिक लाभांश प्राप्त होगा क्योंकि अब उसके पास बोनस शेयरों के कारण कंपनी में बड़ी संख्या में शेयर हैं।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement