facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

SBI से लोन लेना हुआ महंगा; बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा, जानें अब कितना है इंटरेस्ट रेट

Advertisement

बता दें कि एमसीएलआर कर्ज का मिनिमम इंटरेस्ट होता है जिस पर बैंक को आरबीआई की तरफ से कुछ मामलों को छोड़कर उधार देने की अनुमति नहीं होती है।

Last Updated- August 15, 2024 | 1:16 PM IST
SBI

SBI Interest Rate: देश के सबसे बड़े सरकारी ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज यानी 15 अगस्त से अपनी सभी अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है।

एसबीआई ने तीन महीने में तीसरी बढ़ाई ब्याज दर

एसबीआई (SBI) द्वारा एमसीएलआर में यह ताजा वृद्धि आरबीआई की तरफ से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के फैसले के कुछ दिनों बाद आई है। एसबीआई की तरफ एमसीएलआर में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा महीना है। सरकार बैंक ने जून 2024 से कुछ अवधि वाले कर्ज के लिए ब्याज दरों का 0.30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

एक आधार अंक एक प्रतिशत अंक का सौवां हिस्सा होता है। इस बीच, अवधि उधारकर्ता द्वारा दी गई ऋण किस्तों को वितरित करने के लिए देनदार (उधारकर्ता) को दिए गए ऋण या क्रेडिट की अवधि है।

एमसीएलआर क्या है? (What is MCLR)

बता दें कि एमसीएलआर कर्ज का मिनिमम इंटरेस्ट होता है जिस पर बैंक को आरबीआई (RBI) की तरफ से कुछ मामलों को छोड़कर उधार देने की अनुमति नहीं होती है। हाई एमसीएलआर का मतलब है कि उधारकर्ताओं के लिए ब्याज दरें अधिक होंगे और ईएमआई भी ज्यादा बनेगी।

आपके लोन की ईएमआई पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई का नया एमसीएलआर अब 9 फीसदी से बढ़कर 9.1 फीसदी हो गया है, जबकि ओवरनाइट एमसीएलआर 8.1 फीसदी से बढ़कर 8.2 फीसदी हो गया है।

इसी तरह, छह महीने की एमसीएलआर के लिए संशोधित दर 8.85 फीसदी है, जो पहले 8.75 फीसदी थी। इसके अलावा बैंक एक साल के ऋण पर 8.95 प्रतिशत का एमसीएलआर वसूल करेगा। दो साल की अवधि वाले ऋण पर संशोधित एमसीएलआर अब 9.05 प्रतिशत है।

Tenor Existing MCLR Revised MCLR
Overnight> 8.1% 8.2%
One month> 8.35% 8.45%
Three months> 8.4% 8.5%
Six months> 8.75% 8.85%
One year> 8.85% 8.95%
Two years> 8.95% 9.05%
Three years> 9% 9.1%

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement