facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Financial freedom: पैसों के पीछे भागना छोड़ो, अब पैसा तुम्हारे पीछे भागेगा! CA ने बताई 7 जबरदस्त फाइनेंशियल टिप्स

Advertisement

कौशिक ने ऐसी 7 आसान फाइनेंशियल हैबिट्स बताई हैं, जो किसी भी इंसान को आर्थिक रूप से मजबूत और तनावमुक्त बना सकते हैं।

Last Updated- May 30, 2025 | 9:15 AM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)

सोशल मीडिया पर अक्सर महंगे कपड़े, गाड़ियां और छुट्टियों को सफलता की पहचान माना जाता है, लेकिन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कौशिक (@Finance_Bareek) का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने असली “फ्लेक्स” यानी दिखावे की परिभाषा बदली है। उनका कहना है, “ज़्यादातर लोग पैसों के पीछे भागते हैं, लेकिन असली कमाल तब है जब पैसा आपके लिए भागे।”

कौशिक ने ऐसी 7 आसान फाइनेंशियल हैबिट्स बताई हैं, जो किसी भी इंसान को आर्थिक रूप से मजबूत और तनावमुक्त बना सकते हैं। इन तरीकों में न करोड़ों की ज़रूरत है, न ही किसी बड़ी जटिल स्कीम की – चाहिए तो सिर्फ थोड़ी प्लानिंग, अनुशासन और लगातार कोशिश।

1. दो महीने की सैलरी बचाएं

शुरुआत ऐसे करें – अपनी दो महीने की सैलरी जितना पैसा बचा कर रखें। इससे महीने के आखिरी दिनों में पैसों की टेंशन नहीं होगी और अचानक कोई खर्च आ जाए तो संभालना आसान होगा।

2. इमरजेंसी फंड बनाएं

कभी भी नौकरी जा सकती है या मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है। ऐसे में कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितना फंड बना कर रखें।

3. थोड़ी मौज-मस्ती के लिए बजट रखें

बचत का मतलब ये नहीं कि हर खुशी छोड़ दें। अपनी आमदनी का 5 से 7 प्रतिशत शौक़ों के लिए रखें – चाहे नए जूते हों या छोटी ट्रिप। नितिन कहते हैं, “ज़िंदगी छोटी है, जूते खरीदो (लेकिन लिमिट में)।”

4. रिटायरमेंट फंड की शुरुआत करें

चाहे आप 25 के हों या 35 के, अब से ही रिटायरमेंट के लिए 5-10% सेविंग शुरू करें। जितना जल्दी शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज़्यादा मिलेगा।

5. पैसिव इनकम के रास्ते ढूंढें

सिर्फ नौकरी पर निर्भर न रहें। कुछ ऐसा सोचें जिससे बिना काम किए भी कमाई हो – जैसे किराये पर सामान देना, डिजिटल प्रोडक्ट बनाना या कोई छोटा साइड-बिज़नेस।

6. नियमित निवेश करें

हर महीने आमदनी का 5-10 प्रतिशत निवेश करें – चाहे वो शेयर मार्केट, SIP या सोना ही क्यों न हो। ये आदत धीरे-धीरे आपकी दौलत बढ़ाएगी।

7. कर्ज़ से मुक्ति पाने के लिए ‘डेट स्नोबॉल मेथड’ अपनाएं

अगर आपके पास 7% से ज़्यादा ब्याज वाले लोन हैं, तो उन्हें पहले खत्म करें। छोटे कर्ज़ पहले चुकाएं ताकि मनोबल बढ़े और कर्ज़ धीरे-धीरे खत्म हो सके।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement