facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

SBI कस्टमर्स को झटका! बैंक ने FDs पर घटाई ब्याज दरें, FY26 साल में तीसरी कटौती; चेक करें नए रेट्स

SBI New FD Rates 2025: संशोधित ब्याज दरें 15 जुलाई से लागू हो गईं। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में यह तीसरी दफा है, जब बैंक ने जमा दरों में कटौती की है।

Last Updated- July 15, 2025 | 3:23 PM IST
SBI FD rates
SBI ने जून में सेविंग्स डिपॉजिट पर भी ब्याज दर 20 बेसिस प्वाइंट घटाकर 2.5 फीसदी कर दी थी। (फाइल फोटो)

SBI New FD Rates 2025: देश के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने शॉर्ट टर्म ब्याज दरें 15 बेसिस प्वाइंट घटाया है। संशोधित ब्याज दरें 15 जुलाई से लागू हो गईं। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में यह तीसरी दफा है, जब बैंक ने जमा दरों में कटौती की है।  इससे पहले, SBI ने जून में सेविंग्स डिपॉजिट पर भी ब्याज दर 20 बेसिस प्वाइंट घटाकर 2.5 फीसदी कर दी थी।

Also Read: US Visa पर नया अपडेट: भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों को राहत या बढ़ेंगी दिक्कतें, जानिए हर डीटेल

SBI ने रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कटौती और लि​क्विडिटी में सुधार के बीच शॉर्ट टर्म डिपॉजिट रेट्स में कटौती का फैसला किया है। मौजूदा वित्त वर्ष में शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर कुल 60 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो चुकी है। वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बैंकों पर इंटरेस्ट मार्जिन के दबाव को संभालने के लिए डिपॉ​जिट रेट्स में कटौती देखी गई है।

SBI New FD Rates 2025: कहां-कहां बदलीं ब्याज दरें

रेगुलर कस्टमर्स के लिए नई दरें

SBI बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रेगुलर कस्टमर्स के लिए अब 46 दिन से 179 दिन की मैच्योरिटी वाली FDs पर ब्याज दर 5.05 की बजाय 4.90 फीसदी होंगी। 180 से 210 दिन तक की जमा पर दर नई 5.65 फीसदी तय की गई है। पहले यह 5.80 फीसदी थी। वहीं, 211 दिन से एक साल तक की मैच्योरिटी वाली FDs पर जमा दरें 5.90 फीसदी होंगी, जो पहले 6.05 फीसदी थी। हालांकि, 7 से 45 दिन की जमा पर ब्याज दर 3.05 फीसदी पर बरकरार है।

सी​नियर सिटीजंस के लिए नई दरें

सीनियर सिटीजन की बात करें तो अब 46 दिन से 179 दिन की मैच्योरिटी वाली FDs पर ब्याज दर 5.55 की बजाय 5.40 फीसदी होंगी। 180 से 210 दिन तक की जमा पर दर नई 6.15 फीसदी तय की गई है। पहले यह 6.30 फीसदी थी। वहीं, 211 दिन से एक साल तक की मैच्योरिटी वाली FDs पर जमा दरें 6.40 फीसदी होंगी, जो पहले 6.55 फीसदी थी। सीनियर सिटीजंस के लिए भी 7 से 45 दिन की जमा पर ब्याज दर 3.05 फीसदी पर बरकरार है।

वहीं, SBI ने 1 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अ​व​धि के अलग-अलग मैच्योरिटी वाली FDs पर ब्याज दरों में कोई बदलाव न​हीं किया है। 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर SBI रेगुलर कस्टमर को 6.05 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.05 फीसदी (इसमें एसबीआई वीकेयर स्कीम का 0.50% अतिरिक्त ब्याज शमिल) ब्याज ऑफर कर रहा है।

SBI new FD rates 2025
Source: SBI official website

SBI का ब्याज से कमाई बढ़ी, मार्जिन घटा

SBI के वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घरेलू संचालन से 21 बेसिस प्वाइंट घटकर 3.22 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.43 फीसदी था। इस अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल आधार पर बढ़कर ₹42,775 करोड़ रही। तिमाही आधार पर इसमें 3.21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

RBI ने लगातार तीन बार घटाया रेपो रेट

ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक ब्याज दरों में लगातार कटौती कर रहा है। RBI जून की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट (Repo Rate) को 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50%) कटौती की। इसी के साथ रेपो रेट घटकर 5.50% पर आ गई। इससे पहले, फरवरी 2025 और अप्रैल 2025 में रेपो रेट में 0.25%-0.25% की कटौती की गई थी। इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 4 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। साथ ही पॉ​लिसी रूख ‘अकोमडटिव’ से बदलकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया।

First Published - July 15, 2025 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट