facebookmetapixel
Advertisement
AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावट

PPF Return: पीपीएफ स्‍कीम में हर महीने कितना कर सकते है निवेश ? क्या है रिटर्न का फार्मूला ?

Advertisement

मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है

Last Updated- June 23, 2023 | 3:48 PM IST
अगर आपने FD में किया है निवेश तो अप्रैल में जरूर निपटा लें ये काम, If you have invested in FD then definitely complete this work in April.

हम सब अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करने की योजना बनाते है लेकिन जोखिम को देखते हुए कई बार रुक जाते है। हालांकि, कई ऐसी भी योजनाएं है जिनमें जोखिम न के बराबर है और रिटर्न भी अच्छा मिल जाता है।

ऐसे में अगर आप किसी योजना तलाश कर रहे हैं जिसमें किसी भी तरह का जोखिम न होकर रिटर्न भी अच्छा मिल रहा हो, तो आपके लिए पीपीएफ (Public Provident Fund- PPF) एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

कौन और कितना कर सकते है निवेश ?

बता दें कि इस योजना में कोई देश का कोई भी नागरिक इन्वेस्मेंट कर सकता हैं। सरकार की इस योजना में आप मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

कितना मिलेगा रिटर्न ?

इस स्किम में निवेश करने पर ग्राहकों को 15 सालों तक कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। कम्पाउंडिंग इंटरेस्ट सेविंग्स पर मिलने वाला वह ब्याज है जिसकी कैलकुलेशन मूल पैसे और पिछली अवधि के मिली ब्याज दोनों पर की जाती है।

रिटर्न का उदाहरण

उदाहरण के तौर पर अगर आप हर महीने पीपीएफ में 2000 रुपये का निवेश करेंगे, तो आपको सालभर यानी एक साल का टोटल निवेश 24,000 रुपये होगा। इस हिसाब से 15 सालों में आप कुल 3,60,000 रुपए का निवेश करेंगे और 7.1 फीसदी के कंपाउंडिंग ब्‍याज के हिसाब से 2,90,913 रुपए मिलेंग।।इस तरह मैच्‍योरिटी के समय कुल 6,50,913 रुपए मिलेंगे।

पीपीएफ में निवेश कैसे शुरू करें

पीपीएफ फंड में पैसे डालने के लिए सबसे पहले पीपीएफ अकाउंट खोलना होता है। इस स्किम की पेशकश ज्यादातर डाकघरों या बैंकों में की जाती है। पीपीएफ में निवेश करने के इच्छुक लोग पीपीएफ खाता ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी खोल सकते हैं। कोई व्यक्ति अपनी पसंद के बैंक के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोल सकता है। पीपीएफ खाता खोलने के लिए सबसे पहले बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement