facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’! सरकार की DA में इजाफा की तैयारी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

सरकार ने इस साल मार्च में डीए और डीआर दोनों में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। भत्ते में इजाफे की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है।

Last Updated- September 30, 2024 | 2:28 PM IST
Government Employees

DA Hike: केंद्र सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3-4 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है।

हालांकि, महंगाई भत्ते (dearness allowance) में इजाफे की आधिकारिक पुष्टि अक्टूबर में होने की उम्मीद है और फिलहाल पूरी जानकारी भी सामने नहीं आई है। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान किया था।

कितनी बढ़ेगी सैलरी ?

भत्ते में इजाफे से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने का अनुमान है। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 तक है, उनके वेतन में प्रति माह 540 से 720 रुपये का इजाफा हो सकता है।

वहीं, 18 हजार रुपये के बेसिक सैलरी के साथ 30,000 रुपये का मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वर्तमान में 9,000 रुपये का डीए मिलता है, जो उनकी बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत है। अगर महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 9540 रुपये हो जाएगी, जबकि 4 फीसदी की वृद्धि की सूरत में यह 9720 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

क्या होता है महंगाई भत्ता ?

सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) प्रदान किया जाता है। जबकि पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) मिलता है। दोनों भत्तों को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। वर्तमान में 1 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 50 प्रतिशत पर निर्धारित डीए से लाभान्वित होते हैं।

सरकार ने इस साल मार्च में डीए और डीआर दोनों में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। भत्ते में इजाफे की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है। इसमें डीए और डीआर ‘प्रतिशत परिवर्तन’ इंडेक्स के 12 महीने के एवरेज से तय किया जाता है।

बता दें कि भत्ते में कोई भी बदलाव हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को लागू होते हैं जबकि इजाफे का एलान आम तौर पर मार्च और सितंबर में किया जाता है।

डीए को कैलकुलेट करने का फॉर्मूला 2006 में संशोधित किया गया था और अब इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एआईसीपीआई में शामिल किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए DA की गणना पिछले तीन महीनों के औसत AICPI के आधार पर की जाती है।

First Published - September 30, 2024 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट