facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

बिना किसी कॉलेज डिग्री और CV के ₹1 करोड़ की नौकरी! AI स्टार्टअप के ऑफर ने टेक की दुनिया में मचाया हलचल

Advertisement

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी ने बिना डिग्री और CV के डेवलपर्स को 1 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देने की पेशकश कर टेक वर्ल्ड को चौंका दिया है।

Last Updated- July 12, 2025 | 5:07 PM IST
Sudarshan Kamath
कैलिफोर्निया में बसे भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल सुदर्शन कामथ

क्या बिना किसी डिग्री और CV के 1 करोड़ रुपये की नौकरी मिल सकती है? सुनने में यह किसी फिक्शन स्टोरी जैसा लगे, लेकिन बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी ने यह दावा कर चारों ओर तहलका मचा दिया है। Smallest AI नाम की इस कंपनी ने एक जॉब पोस्ट के जरिए डेवलपर्स की दुनिया में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस नौकरी के लिए किसी भी प्रकार के कॉलेज की डिग्री और CV को जरूरी मानने से इनकार कर दिया है और सीधे काबिलियत पर दांव लगाया है।

कैलिफोर्निया में बसे भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल सुदर्शन कामथ ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया, जिसे अब तक लाखों यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है। अगर आप Next JS, Python और React JS में माहिर हैं और सिस्टम को स्क्रैच से स्केल करने का अनुभव रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। इस फुल-टाइम ऑन-साइट रोल में सालाना 1 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया जा रहा है। इसमें से 60 लाख रुपये सैलरी के तहत मिलेंगे, जबकि 40 लाख रुपये ‘अतिरिक्त लाभ’ के तहत दिए जाएंगे।

कंपनी ने साफ किया है कि यह एक फुल-टाइम ऑन-साइट जॉब है, जो बेंगलुरु के इंदिरा नगर ऑफिस में होगी। इसके लिए हफ्ते में पांच दिन काम करना होगा, हालांकि कंपनी ने समय में कुछ छूट देने की भी बात कही है।

Also Read: AI के चलते ‘स्मार्ट स्टूडेंट्स’ की नौकरियां भी खतरे में….,‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने युवाओं को क्या सलाह दी?

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस जॉब के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 4-5 साल का अनुभव चाहिए। कंपनी ने कहा है कि जो लोग सिस्टम को स्क्रैच से स्केल करने का अनुभव रखते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। यह पोस्ट मैनेजर की नहीं, बल्कि पूरी तरह हैंड्स-ऑन डेवलपर के लिए है।

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 शब्दों में अपनी जानकारी और अपने सबसे प्रभावी काम का लिंक info@smallest.ai पर भेजना होगा। ईमेल का सब्जेक्ट लाइन ‘Cracked Full Stack Lead’ होना चाहिए। कंपनी को तुरंत जॉइन करने वाले कैडिडेट्स की तलाश है।

Advertisement
First Published - July 12, 2025 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement