facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

नौकरी बदलो, PF ट्रांसफर होगा चुटकियों में— अब नहीं चाहिए बॉस की कोई मंजूरी, 1.25 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Advertisement

इस नए नियम से करीब 1.25 करोड़ लोगों को फायदा होगा और हर साल लगभग 90,000 करोड़ रुपये की राशि तेजी से ट्रांसफर होगी।

Last Updated- April 27, 2025 | 3:59 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नौकरी बदलने वालों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) खाता ट्रांसफर करने का तरीका बहुत आसान कर दिया है। अब ज्यादातर मामलों में कंपनी या बॉस से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में यह अच्छी खबर साझा की। इस नए नियम से करीब 1.25 करोड़ लोगों को फायदा होगा और हर साल लगभग 90,000 करोड़ रुपये की राशि तेजी से ट्रांसफर होगी।

पहले पीएफ ट्रांसफर के लिए दो ईपीएफ दफ्तरों से काम करवाना पड़ता था। एक दफ्तर वह, जहां से पैसा निकलता था, और दूसरा वह, जहां पैसा जमा होता था। इस काम में काफी वक्त लगता था और कई बार कर्मचारियों को दिक्कत होती थी। अब ईपीएफओ ने फॉर्म 13 के लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है, जिससे दूसरे दफ्तर में मंजूरी लेने का झंझट खत्म हो गया है।

पलक झपकते होगा ट्रांसफर

अब नया सिस्टम ऐसा है कि जैसे ही पहला दफ्तर ट्रांसफर को हरी झंडी देगा, आपका पुराना पीएफ खाता फटाफट नए खाते में चला जाएगा। इससे कर्मचारियों को अपनी राशि जल्दी और बिना परेशानी मिलेगी। साथ ही, इस सॉफ्टवेयर में पीएफ की राशि का वह हिस्सा, जिस पर टैक्स लगता है और जिस पर नहीं लगता, उसे अलग-अलग दिखाया जाएगा। इससे टैक्स की गणना भी सही और आसान होगी।

ईपीएफओ ने एक और सुविधा शुरू की है, जिसमें कर्मचारियों की पुरानी जानकारी के आधार पर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) बड़े पैमाने पर बनाए जा सकेंगे। यह सुविधा दफ्तरों को दी गई है, ताकि पुरानी राशि जल्दी खातों में पहुंचे। लेकिन सुरक्षा के लिए, ये यूएएन पहले लॉक रहेंगे और आधार जोड़ने के बाद ही काम करेंगे।

इन बदलावों से ईपीएफओ की सेवाएं बेहतर होंगी और कर्मचारियों की पुरानी शिकायतें कम होंगी। साथ ही, जिन दावों को अपने आप निपटाया जा सकता है, उनका काम भी और तेज होगा। यह कदम कर्मचारियों की जिंदगी को और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement