facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: RBI ने रीपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार रखाGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

केंद्र सरकार ने NPS सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए UPS में अतिरिक्त लाभ की घोषणा की

Advertisement

नई घोषणा के मुताबिक यूपीएस में मिलने वाले लाभ मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत मिल रहे लाभों के अतिरिक्त होंगे।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:49 PM IST
pension
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के तहत राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के सेवानिवृत्त ग्राहकों को अतिरिक्त पेंशन  लाभ की पेशकश की है। यह योजना उन लोगों पर लागू होगी, जो कम से कम 10 साल की सेवा करने के बाद 31 मार्च 2025 या उसके पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। अगर ग्राहक की मृत्यु हो गई है तो उसके कानूनी उत्तराधिकारी भी इन लाभों के पात्र होंगे।

नई घोषणा के मुताबिक यूपीएस में मिलने वाले लाभ मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत मिल रहे लाभों के अतिरिक्त होंगे। इसे चुनने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर पूर्ण की गई हर 6 महीने की नौकरी के लए अंतिम मूल वेतन और उस पर महंगाई के दसवें हिस्से का एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

Also Read: बैंकों और NBFC द्वारा मिस सेलिंग पर लगेगा लगाम, RBI इसे रोकने के लिए जल्द लाएगा सख्त दिशानिर्देश

साथ ही एनपीएस के तहत मासिक टॉप-अप राशि की गणना स्वीकार्य यूपीएस भुगतान और महंगाई राहत (डीआर) से एनपीएस के तहत प्राप्त पेंशन राशि को घटाकर की जाती है।

इसमें कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लागू पीपीएफ दरों के अनुसार साधारण ब्याज भी दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों या उनके जीवनसाथी के लिए दावा करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2025 है।

वित्त मंत्रालय ने जनवरी में एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) अधिसूचित  की थी, जो सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में मिले औसत मूल वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर पेंशन का वादा करती है। यूपीएस उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगी, जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत आते हैं और जो यह विकल्प चुनते हैं।

Also Read:विदेश भेजी जाने वाली राशि पर RBI की नजर, LRS योजना की वैश्विक हालात के अनुसार समीक्षा शुरू

अधिसूचना के अनुसार पूरी तरह सुनिश्चित भुगतान की दर सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 12 महीने के औसत मूल वेतन की 50 प्रतिशत होगी।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement