facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

बैंकों और NBFC द्वारा मिस सेलिंग पर लगेगा लगाम, RBI इसे रोकने के लिए जल्द लाएगा सख्त दिशानिर्देश

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) के लिए अपने एजेंडे में यह बात कही है।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:35 PM IST
Reserve Bank of India (Reuters)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमन के दायरे में आने वाली संस्थाओं द्वारा वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की मिस सेलिंग को रोकने के लिए उपयुक्त दिशानिर्देश जारी किए जाने की संभावना है। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) के लिए अपने एजेंडे में यह बात कही है। यह बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा मिस सेलिंग की चिंता के बीच आया है, जो बीमा कंपनियों और संपत्ति प्रबंधन कंपनियों के लिए बीमा पॉलिसियों, म्युचुअल फंड सहित कई उत्पाद को बेचते हैं।

Also Read: केंद्र सरकार ने NPS सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए UPS में अतिरिक्त लाभ की घोषणा की

मैक्वेरी कैपिटल के सुरेश गणपति ने कहा, ‘रिजर्व बैंक इस बात पर ध्यान देगा कि बैंक, एनबीएफसी आदि बीमा, म्युचुअल फंड उत्पाद कैसे बेच रहे हैं। रिजर्व बैंक उन पर प्रतिबंध लगा सकता है या नियमों को सख्त कर सकता है। इसका जीवन बीमा पर स्पष्ट रूप से प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि निजी जीवन बीमा कंपनियां 50 प्रतिशत कारोबार इन माध्यमों से करती हैं’

निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों के व्यवसाय का लगभग 50 प्रतिशत बैंकाश्योरेंस चैनल से आता है। यदि रिजर्व बैंक वित्तीय उत्पादों की बिक्री के नियमों को सख्त करता है, तो इसका असर बीमा कंपनियों के साथ-साथ बैंकों की शुल्क आय पर भी पड़ेगा।  वित्त वर्ष 2025 में रिजर्व बैंक को 2,96,000 शिकायतें मिलीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी अधिक हैं। अधिकांश शिकायतें बैंकों के खिलाफ थीं, उसके बाद एनबीएफसी और क्रेडिट सूचना कंपनियों (सीआईसी) का स्थान आता है।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement