facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

RBI के फैसले के बाद Car Loan पर घटेगी EMI? 5 साल के लिए ₹10 लाख लोन पर समझें कैलकुलेशन

Advertisement

कार लोन फिक्स्ड (fixed) या फ्लोटिंग रेट (floating rate) पर लिया जा सकता है, यह ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है।

Last Updated- April 09, 2025 | 10:24 AM IST
Car Loan

Car Loan EMI Calculation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार, 9 अप्रैल को नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) को 0.25% घटाकर 6.0% करने का ऐलान किया। ब्याज दरों में कटौती से कार लोन (Car loan) लेने वाले ग्राहकों में खुशी की लहर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्याज दरों में हुई कटौती से कार लोन पर (EMI) कम होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा, होम लोन (Home Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की मासिक किस्त में भी कमी आएगी। आइए Car Loan EMI Calculator से जानते हैं कि अगर आपने 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया है, तो आपकी ब्याज दरें घटने के बाद आपके लोन की EMI कितनी कम हो जाएगी।

EMI का समझें कैलकुलेशन

मौजूदा EMI

लोन अमाउंट: 10 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 8.95% सालाना
EMI: 20,734 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 2,44,046 रुपये
कुल पेमेंट: 12,44,046 रुपये

दरें घटने के बाद संभावित EMI

लोन अमाउंट: 10 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 8.70% सालाना (0.25 फीसदी घटने के बाद रेट)
EMI: 20,613 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 2,36,784 रुपये
कुल पेमेंट: 12,36,784 रुपये

(नोट: यह कैलकुलेशन SBI Securities कार लोन EMI कैलकुलेटर पर आधारित है।)

EMI, ब्याज में कितना फायदा?

कार लोन EMI कैलकुलेशन से साफ है कि ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती होने से आपकी EMI 121 रुपये कम हो जाएगी। वहीं, अब अगर आपके कार लोन की ब्याज दरें अगले 5 साल तक स्थिर रहती हैं, तो आपको पूरे टेन्योर में अब 7,262 रुपये कम ब्याज चुकाना होगा।

फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर कार लोन वाले ग्राहकों को मिलेगा फायदा

कार लोन फिक्स्ड (fixed) या फ्लोटिंग रेट (floating rate) पर लिया जा सकता है, यह ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है। फिक्स्ड ब्याज दर में लोन की अवधि के दौरान कोई बदलाव नहीं होता, जबकि फ्लोटिंग रेट रीपो रेट में बदलाव के अनुसार ऊपर या नीचे जा सकता है। इसलिए, वर्तमान में ब्याज दरों में कटौती होने के कारण कार लोन पर ब्याज दर भी घट जाएगी।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement