facebookmetapixel
Advertisement
500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमान

जायडस, ल्यूपिन के शेयर में आई गिरावट

Advertisement

बुधवार को जायडस के शेयर में 7.02 फीसदी और ल्यूपिन के शेयर में 3.79 फीसदी की गिरावट आई।

Last Updated- April 16, 2025 | 9:58 PM IST
Share market

अमेरिकी अदालत में माइरबेट्रिक पेंटेट मामले में मिली हार से आज ल्यूपिन और जायडस लाइफसाइंसेज के शेयरों में 3.79 फीसदी से लेकर करीब 7 फीसदी तक की गिरावट आई। माइरबेट्रिक अतिसक्रिय मूत्राशय के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है, जिसका पेटेंट टोक्यो की एस्टेलास फार्मा के पास है।

एस्टेलास ने मिराबेग्रोन के सस्टेंड रिलीज फॉर्मूलेशन के उनके जेनरिक संस्करण के पेटेंट अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया और दोनों दवा कंपनियों पर मुकदमा दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में माइरबेट्रिक के तौर पर इसकी मार्केटिंग की जाती है।
फैसले के बाद भारतीय दवा कंपनियों को अपनी दवा बाजार से वापस लेनी होगी। डेलावेयर जिला अदालत ने 15 अप्रैल के अपने आदेश में कहा है, ‘न्यायालय में यह साबित हो गया है कि जेनरिक दवा बनाने वाली जायडस और ल्यूपिन ने स्पष्ट और पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं, जिससे उनकी कथित अवैधता का बचाव किया जा सके।’

बुधवार को जायडस के शेयर में 7.02 फीसदी और ल्यूपिन के शेयर में 3.79 फीसदी की गिरावट आई। शेयर बाजार ने भी कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, दोनों कंपनियों का कहना है कि वे इस आदेश का अपने परिचालन पर पड़ने वाले प्रभाव का और मौजूद कानूनी विकल्पों का आकलन कर रही हैं। जायडस ने कहा कि कंपनी के शेयर की कीमत में भारी गिरावट आदेश के कारण आई है। कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि दोनों दवा कंपनियों की तिमाही बिक्री में माइरबेट्रिक का करीब 3 करोड़ डॉलर का योगदान रहता होगा। जायडस ने कहा, ‘चूंकि यह पेटेंट पर मुकदमा था, इसलिए इस पर किसी तरह की बातचीत नहीं हो
रही थी।’

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement