facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतें

डील के लिए वेंचर कैपिटलिस्ट का उत्साह घटा : KPMG

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:31 PM IST
Venture capitalists have waned for deals: KPMG
BS

वेंचर कैपिटलिस्ट (VC) का निवेश केवल भारत में ही निचले स्तर तक नहीं पहुंचा है, बल्कि ग्लोबल वेंचर कैपिटलिस्ट निवेश भी कैलेंडर वर्ष 23 की पहली तिमाही में गिरकर 57 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में जुटाई गई 200 अरब डॉलर की रकम के मुकाबले कम है। KPMG की रिपोर्ट ‘वेंचर पल्स क्यू1 2023’ में यह जानकारी मिली है।

VC फंडिंग में मौजूदा मंदी के बावजूद अन्य क्षेत्रों के मुकाबले में भारत में व्यापक आर्थिक कारक अपेक्षाकृत मजबूत बने रहे, जिनसे इस संभावना को बल मिल रहा है कि देश वर्ष 2023 की दूसरी छमाही के दौरान VC निवेश में उछाल देखेगा।

भारत में VC निवेश वर्ष 23 की पहली तिमाही में अपेक्षाकृत नरम रहा क्योंकि VC निवेशकों ने संभावित सौदों का विश्लेषण तेज कर दिया। हालांकि फोमो ने वर्ष 2021 और 2022 की शुरुआत में भारत में काफी VC निवेश किया, लेकिन VC निवेशकों ने उसके बाद से स्टार्टअप के प्रदर्शन और लाभ पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

फिनटेक ने वर्ष 23 की पहली तिमाही के दौरान भारत में कई सबसे बड़े सौदों का संचालन जारी रखा, जिसमें फोनपे द्वारा जुटाए 44.5 करोड़ डॉलर, नोब्रोकर द्वारा जुटाए 21.8 करोड़ डॉलर, क्रेडिटबी द्वारा जुटाए 20 करोड़ डॉलर और इंश्योरेंस देखो द्वारा जुटाए गए 15 करोड़ डॉलर शामिल हैं। इस तिमाही के दौरान भारत में एडटेक और गेमिंग में भी बढ़ती रुचि नजर आई है। उत्साह की लंबी अवधि के बाद वर्ष 23 की पहली तिमाही के दौरान भारत में एडटेक में रुचि खासी कम हो गई।

Also Read: म्युचुअल फंडों के प्रदर्शन के आधार पर वसूली जा सकती है फीस, SEBI बना रही योजना

KPMG के साझेदार और नैशनल लीडर (प्राइवेट इक्विटी) नितीश पोद्दार ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सौदों के लिए उत्साह खत्म हो चुका है। फोमो चला गया है। बड़े आकार के सौदे भी खत्म हो गए हैं, जिसका हमारे कुल निवेश पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ा है। लेकिन दिख रही गिरावट के बावजूद, यह जानना महत्वपूर्ण है कि भारत में अब भी बहुत कुछ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हम अब भी प्री-सीरीज ए के सौदों में काफी फंडिंग देख रहे हैं। और हम अब भी यह देख रहे हैं कि देश में बहुत से नए माइक्रो फंड जुटाए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement