facebookmetapixel
₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?

उत्तर प्रदेश बना इक्विटी बाजार में नए निवेशकों का प्रमुख केंद्र, 23 लाख नए निवेशक जोड़े

2023 में 1.6 करोड़ नए निवेशकों ने इक्विटी बाजार में प्रवेश किया

Last Updated- January 01, 2024 | 11:53 AM IST
Nifty

साल 2023 में करीब 1.6 करोड़ नए निवेशकों ने इक्विटी बाजार में प्रवेश किया और 23 लाख नए निवेशकों को जोड़कर उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

उत्तर प्रदेश ने निवेशकों की संख्या में 34 फीसदी उछाल दर्ज की और वह महाराष्ट्र को पीछे छोड़ने में कामयाब रहा, जो पारंपरिक तौर पर निवेशकों का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।

पश्चिमी राज्य ने 22 लाख नए निवेशक जोड़े और 1.49 करोड़ यूनिक इन्वेस्टर के साथ सबसे बड़ा निवेशक आधार बना रहा। उत्तर प्रदेश और गुजरात का स्थान इसके बाद रहा और वहां कुल निवेशक क्रमश: 89 लाख व 77 लाख रहे।

2023 में इक्विटी बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, जिसे स्मॉल व मिडकैप में तेजी के अलावा आईपीओ के मजबूत प्रदर्शन से सहारा मिला। आईपीओ शेयर बाजार में नए निवेशकों को खींचता है। अगस्त में नए डीमैट खाते 19 महीने के उच्चस्तर 31 लाख पर पहुंच गए थे।

First Published - December 27, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट