facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

देसी ऋण बाजार में उतार-चढ़ाव के हालात: Nomura

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पर्सनल लोन ले चुके करीब 60 फीसदी ग्राहकों के पास ऋण लेने के समय तीन से ज्यादा सक्रिय ऋण पहले से ही थे।

Last Updated- January 02, 2025 | 11:01 PM IST
FPI registration process will be easier for government bond investors: SEBI सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए आसान होगी FPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: SEBI

नोमूरा ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि सबप्राइम उधारकर्ता मुख्य रूप से उपभोक्ता ऋण ले रहे हैं, जबकि बेहतर स्थिति वाले लोग परिसंपत्तियां खरीदने के लिए कर्ज ले रहे हैं, जो भारत में ‘के-आकार’ के ऋण बाजार का संकेत देता है। के-आकार से यहां मतलब ऋण बाजार में उतार-चढ़ाव और ​भिन्नता से है।

आरबीआई द्वारा पिछले सप्ताह जारी वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट (एफएसआर) का हवाला देते हुए नोमूरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा घरेलू ऋण बढ़कर जीडीपी के 43 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो मार्च 2020 में जीडीपी के 35 फीसदी से अ​धिक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, ‘उपभोक्ता ऋणों की भागीदारी बढ़ रही है, जबकि परिसंप​त्ति सृजन से जुड़े त्रणों की भागीदारी घट रही है।’

एफएसआर रिपोर्ट में, आरबीआई ने आगाह किया कि 50,000 रुपये से कम का पर्सनल लोन लेने वाले लगभग 11 प्रतिशत उधारकर्ताओं का ऋण बकाया है और उनमें से 60 प्रतिशत ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान अब तक तीन से अधिक ऋण लिए हैं।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पर्सनल लोन ले चुके करीब 60 फीसदी ग्राहकों के पास ऋण लेने के समय तीन से ज्यादा सक्रिय ऋण पहले से ही थे।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement