facebookmetapixel
1 महीने में जबरदस्त रिटर्न का अनुमान, च्वाइस ब्रोकिंग को पेप्सी बनाने वाली कंपनी से बड़ी तेजी की उम्मीदShadowfax IPO: ₹1,907 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ? जानें ब्रोकरेज की रायजो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! क्यों काम कर रहा बाजार का यह फॉर्मूलाStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 58 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचे₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाहछत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: सायWEF में भारत को सराहा गया, टेक महिंद्रा सहित भारतीय कंपनियों का AI में वैश्विक स्तर पर जोरदार प्रदर्शनIndia Manufacturing Index 2026: भारत छठे पायदान पर, बुनियादी ढांचे और कर नीति में सुधार की जरूरतभारत-यूएई रिश्तों में नई छलांग, दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्य

TVS Motor रिकॉर्ड हाई पर, ब्रोकरेज ने कहा- ब्रेकआउट के दम पर ₹3,256 तक जा सकता है शेयर का भाव

सितंबर 2024 का हाई पार करते हुए शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाया, Choice Broking ने दी ब्रेकआउट और तेज़ी की संभावना

Last Updated- June 27, 2025 | 3:18 PM IST
TVS Motor

TVS Motor Company के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 1% चढ़कर ₹2,959.95 तक पहुंच गए, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले कंपनी का हाई रिकॉर्ड ₹2,958.15 था, जो 27 सितंबर 2024 को बना था। बीते चार ट्रेडिंग सेशनों में कंपनी के शेयर लगातार चढ़े हैं और इस दौरान कुल 6.5% की तेजी आई है। अप्रैल 2025 में ₹2,221.05 के निचले स्तर से अब तक शेयर 33% उछल चुके हैं।

कैलेंडर वर्ष 2025 की बात करें तो TVS Motor ने अब तक 23% का रिटर्न दिया है, जो बाजार से कहीं बेहतर है। इस दौरान BSE Sensex केवल 7% और BSE Auto Index सिर्फ 3% चढ़े हैं।

कंपनी मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती से दोपहिया वाहन खरीदने वालों की EMI कम होगी, जिससे वाहनों की खरीद बढ़ेगी। इसके अलावा, सरकार ने नए टैक्स सिस्टम में ₹7 लाख से ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट दी है, जिससे लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा बचेगा।

सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर और सामान्य मानसून की उम्मीद भी ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ा सकती है। साथ ही, इस साल वाहन रिप्लेसमेंट साइकल में भी तेजी आने की संभावना है। मैनेजमेंट के अनुसार, घरेलू बाजार में ग्रोथ का रुझान पिछले साल जैसा ही रहने की उम्मीद है।

CARE Ratings का विश्लेषण

CareEdge Ratings के मुताबिक, TVS Motor ने दोपहिया सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है और ICE (इंजन वाले वाहन) के साथ-साथ EV (इलेक्ट्रिक वाहन) दोनों में मार्केट शेयर बढ़ाया है। कंपनी का तीन-पहिया वाहन सेगमेंट और देशभर में फैला डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी इसकी ताकत है।

FY25 में कंपनी के निर्यात में 14% की बढ़ोतरी हुई और आगे इसमें और इजाफा की उम्मीद है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लोकल मांग के हिसाब से मजबूत किया है। FY25 में ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 9.92% हो गया, जो पिछले साल 8.64% था। साथ ही, मोटरसाइकिल और स्कूटर सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़कर क्रमशः 13.8% और 25.6% हो गया।

Also Read | रेटिंग अपग्रेड के बाद भागेगा ये Pharma Stock! ब्रोकरेज ने दिया 18% अपसाइड का नया टारगेट

टेक्निकल व्यू: अभी और ऊपर जा सकता है शेयर

ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के अनुसार, अगर शेयर ₹2,852 से ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो यह एक ब्रेकआउट माना जाएगा और शेयर ₹3,256 तक भी जा सकता है। ट्रेडिंग के नजरिए से ₹2,790 के आसपास शेयर खरीदना अच्छा मौका हो सकता है, जबकि स्टॉप-लॉस ₹2,650 पर रखना चाहिए।

TVS Motor का कारोबार और विस्तार

TVS Motor भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल है। इसके पास 5.5 मिलियन दोपहिया और 3 लाख तीन-पहिया वाहनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। कंपनी ने 2007 में इंडोनेशिया में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी PT TVS Motor Indonesia की स्थापना की थी। साल 2020 में कंपनी ने ब्रिटेन की Norton Motorcycle को भी खरीद लिया। TVS Motor भारत में मोपेड सेगमेंट में भी एकमात्र प्रमुख खिलाड़ी है।

First Published - June 27, 2025 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट