facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

श्रीराम समूह से निकली TPG, सनलम ने SGIC व SLIC में बढ़ाया हिस्सा

Advertisement

इस सौदे की फंडिंग आंशिक तौर पर श्रीराम फाइनैंस के शेयरों की बिकवाली और बाकी रकम उपलब्ध पूंजी संसाधन से हासिल की गई है।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:41 PM IST
SELL Rating

प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी इन्वेस्टमेट्स ने श्रीराम समूह की कंपनियों से अपनी निकासी पूरी कर ली है। इसके तहत उसने श्रीराम जनरल इंरेंस कंश्योपनी (एसजीआईसी) और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एसएलआईसी) की अपनी पूरी हिस्सेदारी दक्षिण अफ्रीका के वित्तीय सेवा समूह सनलम को बेच दी है जो इन कंपनियों में अहम शेयरधारकों में से एक था।

दक्षिण अफ्रीकी वित्तीय सेवा समूह ने जनरल और लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर क्रमश: 50.99 फीसदी व 54.4 फीसदी पर पहुंचा दी है। इस सौदे की फंडिंग आंशिक तौर पर श्रीराम फाइनैंस के शेयरों की बिकवाली और बाकी रकम उपलब्ध पूंजी संसाधन से हासिल की गई है।

सनलम पहले ही टीपीजी से जनरल इंश्योरेंस की 6.29 फीसदी हिस्सेदारी और जीवन बीमा की 7.04 फीसदी हिस्सेदारी की खरीद का करार कर चुका है। श्रीराम ऑनरशिप ट्रस्ट से उसने एसजीआईसी की 4.45 फीसदी हिस्सेदारी और एसएलआईसी की 4.98 फीसदी हिस्सेदारी लेनी है। कंपनी के पास अभी एसजीआईसी की 40.25 फीसदी शेयरधारिता और एसएलआईसी की 42.38 फीसदी शेयरधारिता है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement