facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Titan Q1FY26 result: मुनाफा 52.6% बढ़ा, मजबूत बिक्री और मार्जिन में सुधार से मिला सहारा

Advertisement

आभूषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का एबिटा जून में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 41.6 फीसदी बढ़कर 1,935 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- August 07, 2025 | 10:21 PM IST
Titan

मजबूत बिक्री और मार्जिन में इजाफे के दम पर टाइटन कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 52.6 फीसदी बढ़ा। कंपनी का परिचालन राजस्व 24.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16,523 करोड़ रुपये रहा जबकि शुद्ध लाभ 1,091 करोड़ रुपये। क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ 25.3 फीसदी बढ़ा जबकि राजस्व में 10.8 फीसदी का इजाफा हुआ।

आभूषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का एबिटा जून में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 41.6 फीसदी बढ़कर 1,935 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसका एबिटा मार्जिन 141 आधार अंक बढ़कर 11.7 फीसदी रहा। तनिष्क, मिया और जोया की मालिक ने पाया कि आभूषण कारोबार से उसकी आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में एकल आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 12,797 करोड़ रुपये (बुलियन और डिजिटल गोल्ड बिक्री को छोड़कर) हो गई।

इसी अवधि में इसका भारतीय कारोबार 18 फीसदी बढ़कर 11,217 करोड़ रुपये हो गया और कैरेटलेन ने 39 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय आभूषण कारोबार वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही की तुलना में 49 फीसदी बढ़कर 554 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाइटन ने अपने नतीजों की घोषणा में कहा, सोने की ऊंची कीमतों और चुनौतीपूर्ण बाज़ार परिस्थितियों के कारण ग्राहकों का रुझान सोने की खरीदारी की ओर बढ़ा, जिससे जड़ाऊ आभूषणों की तुलना में सोने के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी में बेहतर वृद्धि हुई। कीमत के आकार में सुधार ने तिमाही में ग्राहकों की आवाजाही पर सोने की ऊंची कीमतों के असर को काफी हद तक कम कर दिया।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement