facebookmetapixel
Advertisement
अब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरार

सोमवार का रंग देखकर दुनिया हुई दंग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:39 PM IST


काले सोमवार ने एक बार फिर शेयर बाजारों को अपनी काली छाया का शिकार बना लिया। हालांकि भारत ही नहीं, कमोबेश पूरी दुनिया के शेयर बाजारों को इसने अपनी चपेट में ले लिया।


 


 मुंबई शेयर बाजार तो इसके चलते 951 अंक लुढ़ककर 15 हजार से नीचे आ गिरा। सेंसेक्स की यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 242 अंकों की गिरावट के साथ 4500 के नीचे पहुंच गया।


 


गिरावट की मार चौतरफा रही। कोई भी सेक्टर इससे बच नहीं पाया। अमेरिकी मंदी की आशंका से हुई बिकवाली के चलते बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता सेक्टर में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। धातु और रीयल एस्टेट में सात फीसदी से ज्यादा, पूंजीगत वस्तु में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई।


 


 फार्मा, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र में पांच फीसदी से ज्यादा और ऑटो तथा पीएसयू सेक्टर में चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांक सात फीसदी की गिरावट का शिकार रहे।


 


गिरावट वाले शेयरों में सबसे ज्यादा आईसीआईसीआई बैंक, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, हिंडाल्को, रिलायंस एनर्जी, टाटा स्टील, डीएलएफ, एलएंडटी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और ग्रासिम रहे।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement