facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

सबप्राइम संकट ने झुलसाया बैंकों के शेयरों को

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:42 PM IST


वैश्विक सबप्राइम संकट और मोहक डेरिवेटिव में निवेश से भारतीय बैंकों के लाभोत्पादकता संबंधी चिंताओं की वजह से सोमवार को शेयर बाजार में बैंकिंग के स्टॉक में भारी गिरावट देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के बैंक सूचकांक, बैंकेक्स, में 7.87 प्रतिशत तक की कमी आई थी।


विश्लेषक कहते हैं कि बैंकों के लुभावने डेरिवेटिव में निवेश के प्रतिकूल रुप से प्रभावित होने को लेकर निवेशक सावधान हो गए हैं। निजी क्षेत्र के नई पीढ़ी के कई बैंक और विदेशी बैंकों को, जिन्होंने ऐसी लुभावनी डेरिवेटिव संरचना बेची थी, अब कानूनी विवादों का भय सता रहा है। बैंकों को कॉर्पोरेट, खास तौर से छोटे और मझोले उद्योगों, द्वारा भुगतान न किए जाने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक बैंकिंग विश्लेषक का कहना है, ‘ऋणसंकट से उबरने के लिए बैंक कदम उठा रहा है।


बैंकों के पास जो बाँड हैं उनकी अवधि चार से पांच वर्षों की है। समय के साथ स्प्रेड में मजबूती आएगी और इन उपकरणों से बैंकों को दीर्घावधि में लाभ होगा। वैश्विक तौर पर निवेशक वित्तीय कंपनियों से दूर हो रहे हैं और भारत में भी कोई भिन्न् स्थिति नहीं है। प्रमुख बैंकों, जैसे भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान हुआ। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सोमवार को 13.76 प्रतिशत की गिरावट आई थी और बंबई स्टॉक एक्सचेंज में यह 757.40 रुपए पर बंद हुआ था।


देश के सबसे बढ़े ऋणदाता को विदेशी शाखाओं और अनुषंगी इकाईयों के मार्कटूमार्केट घाटे को पूरा करने के लिए इस तिमाही में 700 लाख रुपये डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था करनी है। विदित हो कि आईसीआईसीआई बैंक की विदेशी शाखा और अनुषंगी इकाईयों ने ऋण डेरिवेटिव में निवेश किया था।


सबप्राइम संकट के निरंतर प्रभाव से स्प्रेड में भी इजाफा हुआ है।मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के संयुक्त प्रबंध निदेशक रामदेव अग्रवाल का कहना है, ‘वित्तीय क्षेत्र वैश्विक तौर पर संकट से गुजर रहा है। यह भारतीय बाजार में भी परिलक्षित हो रहा है। बैंकों के संदर्भ में मीडिया णकी ऐसी रिपोर्ट कि इससे डेरिवेटिव लेनदेन प्रभावित होंगे, ने निवेशकों को भी प्रभावित किया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement