facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

घटने लगी उद्योगों की रफ्तार…

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

 देश के उद्योगों के विकास की रफ्तार अब घटने लगी है। इसी वजह से विनिर्माण, बिजली और खनन समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में गिरावट के साथ देश की औद्योगिक विकास दर जनवरी के महीने में गिरकर 5.3 फीसदी रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 11.6 फीसदी थी।


बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापा जानेवाला औद्योगिक विकास चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में 8.7 फीसदी रह गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11.2 फीसदी था।


 जनवरी में विनिर्माण, खनन और बिजली समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन विकास में गिरावट दर्ज हुई।


उपभोक्ता डयूरेबल के उत्पादन में जनवरी और चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में भी नकारात्मक विकास दर्ज हुआ।


उपभोक्ता डयूरेबल का उत्पादन इस साल के पहले महीने जनवरी में गिरकर 3.1 फीसदी हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5.3 फीसदी था।


चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान उत्पादन घटकर 1.7 फीसदी रह गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में विकास दर 10.6 फीसदी थी।


आईआईपी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्र विनिर्माण की विकास दर जनवरी में गिरकर 5.9 फीसदी रह गई जबकि पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में यह 12.3 फीसदी थी।


जनवरी के दौरान बिजली उत्पादन की विकास दर भी गिरकर 3.3 फीसदी रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3.3 फीसदी थी।


खनन क्षेत्र में उत्पादन की विकास दर गिरकर 1.8 फीसदी रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.7   फीसदी थी।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement