facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़िया

5 साल में ₹1 लाख को ₹23 लाख बनाने वाला Power Stock फिर से फोकस में, कंपनी को मिला नया ऑर्डर

Advertisement

इस डील के साथ ही सुजलॉन और टॉरेंट पावर की साझेदारी ने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है।

Last Updated- January 24, 2025 | 8:31 PM IST
Stock to buy

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) ने 24 जनवरी को घोषणा की कि उसकी टॉरेंट पावर लिमिटेड के साथ साझेदारी ने 486 मेगावाट का बड़ा हाइब्रिड ऑर्डर जीत लिया है। इस डील के साथ ही सुजलॉन और टॉरेंट पावर की साझेदारी ने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। अब दोनों कंपनियों की कुल पवन ऊर्जा क्षमता 1 गीगावाट तक पहुंच गई है।

क्या है प्रोजेक्ट का प्लान?

इस प्रोजेक्ट के तहत सुजलॉन, गुजरात के भोगट इलाके में 3 मेगावाट क्षमता वाले 162 S144 विंड टर्बाइन जेनरेटर (हाइब्रिड लैटिस टावर्स के साथ) लगाएगी। ये टर्बाइन खासतौर पर कम हवा वाले इलाकों में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश टांटी ने कहा, “हम टॉरेंट जैसे अग्रणी पार्टनर के साथ जुड़कर गर्व महसूस करते हैं। यह साझेदारी, जो एक दशक से चल रही है, अब 1 गीगावाट के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गई है। गुजरात और कर्नाटक में हमारी इस साझेदारी ने एडवांस तकनीकों के जरिए करीब 10 लाख घरों तक हाई क्वालिटी वाली बिजली पहुंचाई है। हम भारत की ऊर्जा क्रांति को आगे बढ़ाने और एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह टॉरेंट पावर की ओर से सुजलॉन को दिया गया पांचवां ऑर्डर है। हालांकि, इस बार प्रोजेक्ट की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

हालिया सालों में मल्टीबैगर साबित हुआ है स्टॉक

सुजलॉन ने बीते एक साल में 28%, दो साल में 445% और पांच साल में 2205.26% का रिटर्न दिया है। यानी पांच साल पहले अगर आपने इस कंपनी के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपका निवेश बढ़कर 2305000 रुपये {2205000 (रिटर्न)+100000 (प्रिंसिपल)} हो गया होता। शुक्रवार को सुजलॉन का शेयर 2.82% गिरकर ₹52.78 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement