facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Sula Vineyards का शेयर पहले दिन आठ प्रतिशत टूटा

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 7:36 PM IST
Sula vineyards

अग्रणी शराब विनिर्माता कंपनी Sula Vineyards के शेयर की गुरुवार को सुस्त शुरुआत हुई। कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 358 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

दिन के कारोबार में यह 363.40 रुपये के उच्चस्तर तक गया और 328.60 रुपये के निचले स्तर तक आया। अंत में कंपनी का शेयर 7.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 331.15 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 361 रुपये पर हुई। अंत में यह 7.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 329.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,788.24 करोड़ रुपये है। मात्रा के लिहाज से बीएसई पर 4.23 लाख शेयरों और एनएसई पर 80.73 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। पिछले हफ्ते कंपनी के निर्गम को 2.33 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 960.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 340 से 357 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया था।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement