facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

अंतिम घंटे में लिवाली के जोर से शेयर बाजार नुकसान से उबरा, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा 

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 4:55 PM IST
Share Market
Creative Commons license

स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली बढ़ने से तेजी लौटी और BSE Sensex 223.60 अंक की बढ़त में रहा। कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बाजार नुकसान में रहा लेकिन वायदा एवं विकल्प खंड में दिसंबर महीने के सौदों के निपटान के अंतिम दिन अंत में यह लाभ में बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 223.60 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 61,133.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 431.22 अंक तक टूट गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 68.50 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 18,191 अंक पर बंद हुआ। 

हेम सिक्योरिटीज के कोष प्रबंधक मोहित निगम ने कहा, ‘घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक बाजारों का असर रहा। हालांकि, दिसंबर महीने के सौदों के निपटान के अंतिम दिन बाजार गिरावट से उबरते हुए लाभ में बंद हुआ।’

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सर्वाधिक लाभ में लाभ में रहे। 

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। 

International Indices 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 81.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

FIIs

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII)ने बुधवार को शुद्ध रूप से 872.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement