facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Stocks To Watch: आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रखें नजर, हो सकता है फायदा

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 9:21 AM IST
Stock market today

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की प्लैट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 35 अंकों की साधारण बढ़त के साथ 60,388 पर खुला तो वहीं निफ्टी में 50 अंकों की गिरावट देखी गई।

निफ्टी 17,992 पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले तो वहीं 18 शेयर हरे निशान पर खुले। शुक्रवार, 6 जनवरी को जिन शेयरों पर रहेगा, आइए डालते हैं एक नजर-

Reliance Industries : रिलायंस जियो ने भारत में अपना आधिकारिक मोबाइल नेटवर्क पार्टनर बनने के लिए ब्रिटिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी (मैन सिटी) के साथ एक साझेदारी की है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि मैन सिटी का ओटीटी प्लेटफॉर्म CITY+ को JioTV प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाएगा और भारतीय दर्शकों को विशेष कटेंट मिलेगा।

IDBI Bank: सेबी ने विनिवेश के बाद आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी को “सार्वजनिक होल्डिंग” के रूप में स्वीकार कर लिया। लेकिन बैंक में सरकार के वोटिंग अधिकार बिक्री के बाद कुल वोटिंग अधिकारों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे।

Ambuja Cements: कंपनी ने सीमेंट और उससे जुड़े उत्पादों, वैकल्पिक ईंधन और बिजली उत्पादन के निर्माण के लिए “अंबुजा रिसोर्सेज लिमिटेड” के नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को शामिल किया है।

Vodafone Idea: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है।

RVNL: रेल विकास निगम लिमिटेड-आईएससी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच संयुक्त उद्यम को सूरत मेट्रो रेल परियोजना, चरण-1 के लिए गिट्टी रहित ट्रैक के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है। स्वीकृत अनुबंध राशि 166.26 करोड़ रुपये है।

Tata Motors: दिसंबर के क्वाटर रिजल्ट के लिए जनवरी 25 को होगी बोर्ड की बैठक।

Kewal Kiram Clothing: कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफिसियल पार्टनर बनी।

Larsen & Toubro: कंपनी की सब्सडियरी L&T Realty Developers अपना Think Tower Developers में 99 प्रतिशत स्टेक बेचेगी।

Muthoot Capital Services: कंपनी ने 30 करोड़ के Commercial Paper जारी किए।

Force Motors: कंपनी ने दिंसबर में 2,326 यूनिट बनाए। इसकी घरेलू बिक्री 1,861 यूनिट और निर्यात 430 यूनिट्स है।

Stocks in F&O ban: Indiabulls Housing Finance आज बैन पीरियड में है।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement