facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

Stocks to Watch: आज रखें इन स्टॉक्स पर नजर, करा सकते हैं अच्छी कमाई

Advertisement

Stocks to Watch Today: सोमवार को केवल Indiabulls Housing Finance के स्टॉक्स बैन पीरियड में हैं

Last Updated- January 09, 2023 | 9:14 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch Today: वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के बीच भारतीय बाजार की आज सकरात्मक शुरुआत होने की संभावना है। बता दें, शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।

आज सुबह 07:00 बजे, SGX निफ्टी जनवरी वायदा 18,093 पर खुला। जबकि शुक्रवार को निफ्टी 50 17,859 पर बंद हुआ था।

इस बीच, आज सोमवार को ये कुछ कंपनी के स्टॉक्स हैं जो ट्रेंड में बने रहेंगे:

TCS:

IT प्रमुख का स्टॉक आज सुर्खियों में रहेगा क्योंकि कंपनी ने अपने Q3 परिणामों की घोषणा करेगा । IT प्रमुख को अपनी तीसरी तिमाही की आय में 18 फीसदी की सालाना वृद्धि की उम्मीद है।

TCS की आय में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जोकि लगभग 57,446 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का मुनाफा 10-16 फीसदी बढ़कर करीब 11,046 करोड़ रुपये हो सकता है।

IDBI Bank:

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) को IDBI बैंक में प्रस्तावित 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए पांच रुचि पत्र (EoIs) प्राप्त हुए हैं। इसकी बिक्री अगले वित्त वर्ष के मध्य तक समाप्त हो सकती है।

Electronics Mart India:

एंकर निवेशकों को आवंटित शेयरों का लॉक-इन पीरियड इस हफ्ते आंशिक रूप से खत्म हो जाएगा। बता दें, इन शेयरों में से केवल आधे के लिए लॉक-इन पीरियड खत्म होजाएगा, जबकि अन्य आधे शेयर 60 दिनों तक फ्रीज़ ही रहेंगे।

Heritage Foods:

कंपनी ने रिकॉर्ड तिथि सहित प्रस्तावित राइट्स इश्यू के लिए अंतिम प्रस्ताव पत्र पर चर्चा करने के लिए 13 जनवरी को अपने बोर्ड की बैठक बुलाई है। इससे पहले, बोर्ड ने राइट्स बेसिस पर 46.40 लाख शेयरों को 5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी करने की मंजूरी दी थी।

इनके अलावा आज NBFCs Q3 Results preview, Dr Lal PathLabs, Paytm, Hi-Tech Pipes, Pharma, Jindal Steel and Power Limited, PTC India, Gland Pharma, Macrotech Developers और Oil Marketing Companies के स्टॉक्स भी ट्रेंड में बने रहेंगे।

Stocks in F&O ban:

सोमवार को केवल Indiabulls Housing Finance के स्टॉक्स बैन पीरियड में हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement