facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछली

Stocks To Watch Today: M&M और Tata Steel के दमदार नतीजे, इंडिगो और IIFL को झटका, जानें आज किन-किन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Advertisement

Stocks To Watch Today: Q1 नतीजे, फंडरेजिंग और अधिग्रहण जैसी घोषणाओं के बीच आज IndiGo, Tata Steel जैसे चुनिंदा स्टॉक्स में दिख सकती है बड़ी हलचल।

Last Updated- July 31, 2025 | 6:58 AM IST
Stocks to Watch Today
Representative Image

Stocks To Watch Today, July 31: शेयर बाजार में आज  ट्रेडिंग के दौरान कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। इसकी बड़ी वजह है—कंपनियों के तिमाही नतीजे, फंडरेजिंग प्लान, अधिग्रहण और रणनीतिक साझेदारियों से जुड़ी अहम घोषणाएं। जानिए आज किन स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है:

आज इन कंपनियों के जारी होंगे तिमाही नतीजे:

आज 31 जुलाई को कई दिग्गज और मिड-कैप कंपनियां अपने अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनमें शामिल हैं:

हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुज़ुकी इंडिया, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, सन फार्मा, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स, स्विगी, पीबी फिनटेक, मोबिक्विक, टीवीएस मोटर, वेदांता, आरती इंडस्ट्रीज, शैलेट होटल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, डाबर, इमामी, ICRA, इंडीजीन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, डॉ लाल पथलैब्स, mankind फार्मा, आरआर केबल, स्किपर, टीमलीज और थरमैक्स।

इसके अलावा, आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें नजर-

Jio Financial Services

कंपनी के बोर्ड ने ₹316.50 प्रति वारंट की दर से 50 करोड़ वारंट जारी कर ₹15,825 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है। यह फंडरेजिंग प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए की जाएगी। इससे कंपनी की पूंजी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

Bharat Forge

कंपनी ने Pratt & Whitney, Canada के साथ एयरोस्पेस कंपोनेंट्स की सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। इसके तहत भारत फोर्ज एक नया एडवांस्ड रिंग मिल स्थापित करेगी, जो उसके एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग विस्तार का हिस्सा होगा।

Mahindra & Mahindra

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.4% बढ़कर ₹4,083 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की आय भी 22.8% की तेजी के साथ ₹45,436 करोड़ पर पहुंच गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कंपनी को सभी सेगमेंट्स में मजबूत मांग का फायदा मिला है और संचालन के मोर्चे पर भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Tata Steel

 टाटा स्टील ने भी पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर दोगुने से अधिक बढ़कर ₹2,007 करोड़ हो गया है, जो बाजार की उम्मीदों से ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 2.9% गिरकर ₹53,178 करोड़ रही। आय में गिरावट के बावजूद कंपनी ने परिचालन स्तर पर मजबूती दिखाई है।

Schneider Electric

फ्रांस की बिजली उपकरण विनिर्माता श्नाइडर इलेक्ट्रिक भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह भारत में अपने संयुक्त उद्यम श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SEIPL) में शेष 35 फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर स्थित टेमासेक होल्डिंग्स से खरीदेगी। यह सौदा पूरी तरह नकद में 5.5 अरब यूरो (करीब 6.4 अरब डॉलर) में किया जाएगा।

इस अधिग्रहण के बाद श्नाइडर इलेक्ट्रिक को SEIPL का पूर्ण स्वामित्व प्राप्त हो जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह सौदा प्रतिस्पर्धा आयोग सहित अन्य नियामकीय मंजूरियों के अधीन है और इसके आगामी तिमाहियों में पूरा होने की संभावना है।

IndiGo

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन, जो इंडिगो ब्रांड के तहत परिचालन करती है, ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं।

जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20% घटकर 2,176 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,729 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर यानी जनवरी-मार्च 2025 की तुलना में मुनाफा 29% गिरा, जो उस समय 3,067 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, कंपनी की परिचालन आय में 5% की सालाना बढ़ोतरी हुई और यह 20,496 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 19,570 करोड़ रुपये थी। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 7% की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी का EBITDAR (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 5,739 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.2% कम है।

IIFL Finance

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी IIFL फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों में 19% की सालाना गिरावट के साथ 233.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने मुनाफे में इस गिरावट का मुख्य कारण लागत में वृद्धि को बताया है।

हालांकि, इस अवधि में कंपनी की आय में 12.7% की सालाना बढ़ोतरी हुई और यह 2,952.8 करोड़ रुपये रही, जो इसके मूल व्यवसाय में सुधार का संकेत देती है।

LTIMindtree 

प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान क्षेत्र की कंपनी LTIMindtree ने BlueVerse CraftStudio नामक एक नई पीढ़ी की एजेंसी लॉन्च की है। यह प्लेटफॉर्म Adobe के नवीनतम AI टूल्स का उपयोग करता है और कंपनियों को अपने मार्केटिंग ऑपरेशंस को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने में मदद करेगा।

कंपनी के अनुसार, यह पहल व्यवसायों को बेहतर रणनीतिक निर्णय लेने, मार्केटिंग अभियानों को स्वचालित करने और व्यावसायिक लाभ को अधिकतम करने में सक्षम बनाएगी।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 6:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement