facebookmetapixel
सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलर, 2026 में भी अधिग्रहण पर रहेगा जोरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश कमाई और डील्स में दम, फिर भी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स पर महंगे वैल्यूएशन का दबावट्रंप के यू-टर्न के बीच शेयर बाजारों में राहत, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछालफोनपे ने आईपीओ के लिए UDRHP दाखिल किया, सिर्फ ओएफएस से जुटाएगी पूंजीजांच के घेरे में सेबी का शिकायत निवारण तंत्र: स्कोर्स और एमआई पोर्टल की कार्यप्रणाली पर उठे सवालमाघ मेले में शंकराचार्य के स्नान को लेकर घमासान, प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस; यूपी सीएम का तंज

Stock Market Today: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 17,650 के आसपास

Last Updated- February 22, 2023 | 11:59 AM IST
Stock market today

बाजार में गिरावट बढ़ी

बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट रही। पावर, मेटल शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी 17,700 के नीचे फिसला है।

गिरावट के साथ खुले बाजार

सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 17,750 के आसपास खुला कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 292.66 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 60,357.24 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 78.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17,748.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

प्री-ओपनिंग

आज यानी 22 फरवरी को प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 291.72 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 60,381.00 पर है। वहीं निफ्टी में 62 अंकों की गिरावट के साथ 17,764 के स्तर पर है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका, यूरोप समेत एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। US मार्केट में DOW, NASDAQ 2% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। डाओ 700 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोस्पी करीब एक फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दुनियाभर के बाजारों में नरमी के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर US फेड मिनट्स है।

भारतीय बाजारों की बात करें तो मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 18.82 अंको की मामूली गिरावट आई, वहीं निफ्टी 17.90 अंक फिसलकर 17,900 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट आई जबकि तेल और गैस, धातु, स्वास्थ्य सेवा और आईटी शेयरों में भी बिकवाली देखी गई। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी हल्के नुकसान में रहे।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60,672.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,976.59 अंक तक गया और नीचे में 60,583.72 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.90 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,826.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,924.90 अंक तक गया और नीचे में 17,800.30 अंक तक आया।

First Published - February 22, 2023 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट