facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Update: बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी; सेंसेक्स पहली बार 85,000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब

Stock Market Today: वॉल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 और Dow Jones ने रात भर नए रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई हासिल किए।

Last Updated- September 24, 2024 | 1:03 PM IST
Stock Market
Stock Market Today

Stock Market Update: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते शुरुआती गिरावट के बाद घरेलू सूचकांक में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 अंक का स्तर पार किया, जबकि निफ्टी 26,000 अंक के करीब पहुंच गया।

घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर लाल निशान में थे। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचसीएलटेक, कोटक महिंद्रा बैंक, और टाइटन सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर थे। वहीं, JSW स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा मोटर्स, और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी 50 पर JSW स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, BPCL, और LTIMindtree टॉप गेनर्स थे। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट रही।

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।

इसके विपरीत, मेटल सेक्टर में 1.58% की बढ़त हुई, क्योंकि चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नए उपायों की घोषणा की।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में खुले।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.54 अंक की गिरावट के साथ 84,716.07 अंक पर, निफ्टी 52.2 अंक फिसलकर 25,886.85 अंक पर पहुंचा।

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी, जब BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे और ट्रेडिंग सेशन के अंत में अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

भारतीय बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुल सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिले।

वॉल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 और Dow Jones ने रात भर नए रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई हासिल किए।

सुबह 6:55 बजे, GIFT Nifty फ्यूचर्स 25,999 पर ट्रेड करता दिखा, जो Nifty फ्यूचर्स के पिछले क्लोज के मुकाबले लगभग 70 पॉइंट्स आगे है।

मंगलवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, जो अमेरिकी बाजारों में रातभर के मुनाफे के बाद आई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.83% ऊपर 38,414 पर कारोबार करता दिखा। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 0.17% बढ़कर 2,606.52 के लेवल पर आ गया। इसी तरह, एशिया डाओ 1.14% की बढ़त के साथ 3,610.66 पर ट्रेड करता नजर आया। चीनी बेंचमार्क इंडेक्स, शंघाई कंपोजिट, फ्लैट रहा और 2,748.85 पर स्थिर देखा गया।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 फ्यूचर्स 8,196 पर हैं, जो इसके पिछले क्लोज 8,152.9 से ऊपर है।

यह भी पढ़ें: Northern Arc Capital IPO: आज होगी आईपीओ की लिस्टिंग, निवेशकों को मिल सकता है 57% तक फायदा

अमेरीकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 61.29 पॉइंट्स, यानी 0.15%, की बढ़त के साथ 42,124.65 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 16.02 पॉइंट्स, यानी 0.28%, की बढ़त के साथ 5,718.57 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोज़िट 25.95 पॉइंट्स, यानी 0.14%, की तेजी के साथ 17,974.27 पर बंद हुआ।

टेस्ला के शेयर में 4.65% की उछाल आई, जबकि मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर 0.6% और इंटेल के शेयर 3.05% बढ़े। वहीं, जनरल मोटर्स के शेयर में 1.72% की गिरावट दर्ज की गई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

मजबूत विदेशी फंड फ्लो और एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली।बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 384 अंक मजबूत होकर रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स की ही तरह, निफ्टी भी 148 अंक की बढ़त लेकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त लेकर 84,928.61 के ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 148.10 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 25,939.05 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

First Published - September 24, 2024 | 7:33 AM IST

संबंधित पोस्ट