facebookmetapixel
भारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से बदलेगा गेम, इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा; लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक नीचे, निफ्टी 22,650 पर

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला जुला रुझान दिखा क्योंकि निवेशकों ने सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के आर्थिक आंकड़ों का मूल्यांकन किया।

Last Updated- April 12, 2024 | 9:32 AM IST
Stock Market
Representative Image

Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 74,874 पर और एनएसई निफ्टी 50 57 अंक बढ़कर 22,697 पर ट्रेड करते दिख रहे हैं।

ये हैं आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक ने सेंसेक्स में बढ़त हासिल की। जबकि एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे प्रमुख निजी बैंकों को नुकसान हुआ।

दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर्स पाने वालों में से थे, जबकि बजाज ऑटो और सन फार्मा टॉर लूजर्स में से थे।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की धीमी शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 8:15 के करीब, Gift Nifty 22,680 के आसपास कारोबार करता दिखा।

कल (11 अप्रैल) ईद के अवसर पर भारतीय बाजार बंद थे। वहीं अमेरिका में उम्मीद से अधिक मुद्रास्फीति दर (inflation rate) के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट आई, जिससे यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं।

हालांकि, शुक्रवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला जुला रुझान दिखा क्योंकि निवेशकों ने सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के आर्थिक आंकड़ों का मूल्यांकन किया। इसके अलावा, चीन के व्यापार आंकड़ों का भी इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Mutual Fund: FY24 में 70% बढ़े नए फंड निवेशक, AUM में हुआ किसी वित्त वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा इजाफा

अमेरिकी बाजार में, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट दोनों मे क्रमशः 0.74 प्रतिशत और 1.68 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। जबकि डाउ और जोंस एक दायरे में बंद हुए।

एशिया में, जापान का निक्केई 225 0.29 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि व्यापक-आधारित टॉपिक्स 0.55 प्रतिशत चढ़ा।

साउथ कोरिया का कोस्पी 0.33 प्रतिशत गिर गया जबकि कोस्डेक 0.85 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 में 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई।

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 90.17 प्रति बैरल पर ट्रेड करती दिखीं।

यह भी पढ़ें: Stock Market: जोखिम उठाएं, चुनें ऐक्टिव मिडकैप-स्मॉलकैप फंड

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

ITC, कोटक बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी के दम पर हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को देसी शेयर बाजार 75 हजार के स्तर को पार कर हरे निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 74,807.55 और 75,105.14 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 111.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,753.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में बुधवार को 22,673.70 और 22,775.70 के रेंज में कारोबार हुआ।

First Published - April 12, 2024 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट