facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Today: लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल? देखें अपडेट्स

Stock Market Today: एशियाई बाजार आज सुबह गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। कोस्पी 0.52 प्रतिशत और निक्केई 0.45 प्रतिशत गिर गया, हालांकि एएसएक्स 200 में मामूली बढ़त देखी गई।

Last Updated- June 04, 2024 | 11:35 AM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Today, May 4: लोकसभा 2024 के चुनाव परिणामों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दिन की सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को लगातार तीसरी बार शानदार जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सुबह 8:15 के करीब, Gift Nifty 23,510 के आसपास कारोबार करता दिखा। भारतीय बाजार सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए, निफ्टी 23,338.70 और सेंसेक्स 76,738.89 के स्तर पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार आज सुबह गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। कोस्पी 0.52 प्रतिशत और निक्केई 0.45 प्रतिशत गिर गया, हालांकि एएसएक्स 200 में मामूली बढ़त देखी गई।

अमेरिका में सोमवार को बाजार मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स में 0.30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि नैस्डैक और एसएंडपी 500 क्रमशः 0.56 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए।

घर वापस, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने एग्जिट पोल के बाद ठोस खरीदारी की और 6,850.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 3 जून को 1,913.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें: चुनाव के बाद उल्लास के माहौल में Bank Nifty पहली बार 50,000 के पार

कल बाजार में दिखी थी तूफानी तेजी

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लगातार तीसरी बार देश की सत्ता में लौटने से खुश भारतीय शेयर बाजार सोमवार को ऐतिहासिक रूप से तीन प्रतिशत उछलते हुए अपने नए शिखर पर बंद हुआ।

फाइनेंशियल, सरकारी बैंकों, पीएसयू स्टॉक्स (PSU Stocks) और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) तथा एनर्जी शेयरों में भयंकर तेजी के चलते शेयर बाजार में आज बंपर तेजी दर्ज की गई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार को जबरदस्त उछाल के साथ 76,583.29 अंक पर खुला और देखते ही देखते उड़ान भरने लगा। इंट्राडे ट्रेड के दौरान यह 76,738.89 अंक के हाईएस्ट लेवल तक भी चला गया था। अंत में सेंसेक्स 3.39 फीसदी या 2507.47 अंक उछलकर 76,468.78 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 3.25 फीसदी या 733.20 अंक के उछाल के साथ 23,263.90 के ऑल टाइम हाई पर क्लोज हुआ।

यह भी पढ़ें: Election Results 2024 LIVE: NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर, जानें लेटेस्ट ट्रेंड

First Published - June 4, 2024 | 8:28 AM IST

संबंधित पोस्ट