Market Update: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बीच शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद हल्की तेजी देखने को मिल रही है।
दोपहर करीब 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 165 अंकों या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,086 पर आ गया, जबकि निफ्टी50 52 अंकों या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,093 पर कारोबार करता दिखा।
Stock Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह 10:30 के करीब, BSE Sensex 56.41 अंक उछलकर 81,977.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 25,072.20 के लेवल पर आ आ गया।
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक की बुधवार को कमजोर शुरुआत हुई। एशियाई बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और आज जारी होने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के चलते बाजार में गिरावट देखी गई।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 70 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,851 पर खुला, जबकि निफ्टी50 20 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 25,020 पर पहुंच गया।
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल। निफ्टी ऑटो करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ प्रमुख नुकसान में है।
Stock Market Today, September 11: एशियाई बाजारों से बुधवार सुबह कमजोर संकेत मिलने पर भारतीय बाजारों के हल्की बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। वहीं, निवेशक अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों में कटौती को लेकर ज्यादा जानकारी मिल सके।
सुबह 7:00 बजे, GIFT Nifty फ्यूचर्स 25,087 पर कारोबार करता दिखा। इसको देखते हुए आज भारतीय बाजार की धीमी शुरुआत की उम्मीद लगाई जा रही है।
इसके अलावा, एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को हलचल देखने को मिली, क्योंकि निवेशक अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बहस का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कमजोर मांग की चिंता के कारण कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के निचले स्तर पर बनी रहीं।
जापान के निक्केई 225 में 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.86 प्रतिशत नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 0.20 प्रतिशत गिरा। हालांकि, कोसडैक इंडेक्स में 1.61 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स मामूली रूप से बढ़ा, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स वायदा 17,072 पर दिखे, जो कि HSI के पिछले बंद स्तर 17,190 से कम है।
वहीं, कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। डाउ जोन्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 0.45 प्रतिशत की बढ़त रही।
वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.84 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई और दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को तेजी के साथ 81,768.72 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 82,196.55 अंक के हाईएस्ट लेवल तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या 361.75 अंक की बढ़त लेकर 81,921.29 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी कल पॉजिटिव नोट के साथ खुला। इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 25,130.50 अंक के हाईएस्ट लेवल तक जाने के बाद अंत में निफ्टी 0.42% या 104.70 अंक की तेजी के साथ 25,041.10 पर बंद हुआ।