facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार हरे निशान के साथ बंद, निफ्टी 25,100 के ऊपर; सेंसेक्स 356 अंक चढ़ा

आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ मजबूत शुरुआत की थी, सेंसेक्स 81,758.95 अंक और निफ्टी 25,074.45 अंक पर खुला था

Last Updated- September 12, 2025 | 4:25 PM IST
Osho Krishnan Stocks to buy recommendation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Stock Market Today, September 12: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी ने वैश्विक बाजारों के साथ कदम मिलाते हुए ऊंची छलांग लगाई। इस तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले हफ्ते ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल होने की खबरों ने भी बाजार में जोश भरा। सेंसेक्स 355.97 अंक यानी 0.44 फीसदी चढ़कर 81,904.70 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 444.12 अंक उछलकर 81,992.85 तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 108.50 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 25,114 पर बंद हुआ। यह निफ्टी की लगातार आठवें दिन की बढ़त है।

इससे पहले आज भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ मजबूत शुरुआत की थी। सेंसेक्स 81,758.95 अंक पर खुला था, जो इसके पिछले बंद 81,548.73 से 210.22 अंक या लगभग 0.26% ऊपर है। इसी तरह, निफ्टी भी 25,074.45 अंक पर खुला था, जबकि इसका पिछला बंद 25,005.50 था।

Also Read: ₹30,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! Realty Stock पर निवेशक टूट पड़े, 4.5% उछला शेयर

कौन सी कंपनियां रहीं अव्वल, कौन रहीं पीछे

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। ये कंपनियां निवेशकों की पसंद बनी रहीं। हालांकि, कुछ कंपनियां बाजार की इस रौनक में पीछे रह गईं। इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव माहौल और भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में प्रगति से बाजार में और तेजी बनी रह सकती है।

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग पॉजिटिव रहा। लेकिन शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स नीचे बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में ज्यादातर जगह गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, गुरुवार को अमेरिकी बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया और ऊपर बंद हुए।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय बाजार तीन हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की प्रगति से बाजार में उत्साह है। गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.47 फीसदी चढ़कर 66.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

First Published - September 12, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट