facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

₹30,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! Realty Stock पर निवेशक टूट पड़े, 4.5% उछला शेयर

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार और लोधा के बीच ग्रीन डाटा सेंटर पार्क प्रोजेक्ट पर हुआ समझौता, 6,000 नौकरियां बनने की उम्मीद

Last Updated- September 12, 2025 | 1:02 PM IST
Realty Stock

मुंबई में रियल एस्टेट दिग्गज Macrotech Developers Limited (लोधा) के शेयर शुक्रवार, 12 सितंबर को 4.5% उछलकर ₹1,234.95 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी महाराष्ट्र सरकार और लोधा के बीच हुए एक अहम समझौते (MoU) के बाद आई। इस करार के तहत राज्य में ₹30,000 करोड़ की लागत से एक ग्रीन इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा।

कंपनी और सरकार के बीच हुई इस डील के मुताबिक, डाटा सेंटर पार्क की कुल अनुमानित लागत ₹30,000 करोड़ होगी। यह प्रोजेक्ट करीब 2 गीगावाट (GW) की क्षमता के साथ तैयार किया जाएगा और इसके जरिए लगभग 6,000 लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में शुरुआती चरण में तीन डाटा सेंटर पार्क विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: SBI, Canara Bank समेत इन 5 स्टॉक्स में दिखा ब्रेकआउट! 24% तक मिल सकता है रिटर्न

ग्रीन एनर्जी से चलेगा डाटा सेंटर

महाराष्ट्र सरकार की नई योजना के तहत ये डाटा सेंटर पूरी तरह हरी (ग्रीन) और वैकल्पिक ऊर्जा से चलेंगे। क्योंकि डाटा सेंटर बहुत ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, इसलिए इस प्रोजेक्ट को साफ और टिकाऊ ऊर्जा से जोड़ना सरकार और कंपनी, दोनों के लिए एक बड़ी और जरूरी पहल मानी जा रही है।

लोधा ग्रुप का विजन

कंपनी के एमडी और सीईओ अभिषेक लोधा ने इसे एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रीन इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर पार्क योजना से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि महाराष्ट्र और भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत मिलेगी। ये सेंटर क्लीन एनर्जी पर चलेंगे, जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोधा ग्रुप पहले से ही पर्यावरण बचाने की दिशा में काम कर रहा है और आने वाले समय में अपने सभी कामों को नेट जीरो बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें: Infosys buyback: 5 दिन में मार्केट कैप ₹40,000 करोड़ बढ़ा, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, ₹1,880 जाएगा भाव

Macrotech Developers शेयर बाजार में लोधा का प्रदर्शन

पिछले एक साल में यह शेयर सबसे ज्यादा ₹1,534.25 तक गया और सबसे कम ₹1,036.00 तक गिरा। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 12 सितंबर को करीब 1.25 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जिससे लगभग ₹14.83 करोड़ का कारोबार हुआ। फिलहाल कंपनी का शेयर 49.51 के P/E रेशियो और 6.64 के P/B रेशियो पर ट्रेड हो रहा है।

Advertisement
First Published - September 12, 2025 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement