facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

शेयर बाजार गुलजार, आठवें दिन की तेजी से सेंसेक्स का नया मुकाम

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:34 PM IST
share market

सेंसेक्स ने मंगलवार को लगतार आठवें कारोबारी स्तर में तेजी दर्ज की और इसी के साथ कैलेंडर वर्ष 2023 में इस सूचकांक ने ऊंचाई का नया स्तर दर्ज कर लिया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) से लगातार निवेश और सकारात्मक आ​र्थिक आंकड़ों से बाजार की तेजी को मदद मिली।

मंगलवार को सेंसेक्स 242 अंक या 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,354 पर बंद हुआ, जो 20 दिसंबर 2022 के बाद से उसका सबसे ऊंचा स्तर है।
पिछले आठ सत्रों में यह सूचकांक 1,787 अंक या 3 प्रतिशत की बढ़त बना चुका है।

बाजार के लिए एक महीने से कम समय में यह इतनी ज्यादा तेजी का दूसरा उदाहरण है। 29 मार्च और 13 अप्रैल के बीच, सेंसेक्स ने लगातार 9 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज की।

निफ्टी 82 अंक या 0.5 प्रतिशत चढ़कर 18,147 पर बंद हुआ जो 18 जनवरी के बाद से सबसे बड़ी तेजी है। 50 शेयर वाले इस सूचकांक ने लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की।

सेंसेक्स में तेजी मिश्रित वै​श्विक रुझानों के बावजूद दर्ज की गई है। आस्ट्रेलिया और यूरोप में ​इ​क्विटी बाजार दर वृद्धि की चिंताओं के बीच या तो सुस्त बने रहे या इनमें गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: 2 सालों में अप्रैल में सेंसेक्स का सबसे कम उतार-चढ़ाव

मंगलवार को आस्ट्रेलियन सेंट्रल बैंक ने दरें 25 आधार अंक तक बढ़ा दीं और कहा कि आगे भी दर वृद्धि की जा सकती है। फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही दो-दिवसीय बैठक से पहले भी कुछ अनि​श्चितताएं बनी हुई थीं। फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में 25 आधार अंक तक का इजाफा किए जाने का अनुमान है।

घरेलू संदर्भ में, सकारात्मक FPI प्रवाह और आ​र्थिक आंकड़े से धारणा मजबूत बनी हुई है। मंगलवार को, FPI ने करीब 2,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, भले ही घरेलू निवेशकों ने करीब 400 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement