facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Stock Market: मुहूर्त कारोबार की तेजी हुई बेदम, सेंसेक्स 326 अंक टूटा

Advertisement

निफ्टी-50 इंडेक्स 82 अंकों की फिसलन के साथ 19,443 पर टिका।

Last Updated- November 13, 2023 | 9:23 PM IST
Stock Market Crash

देसी इक्विटी बाजार सोमवार को आधा फीसदी फिसल गया और इस तरह उसने एक दिन पहले विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान हुई बढ़त का ज्यादातर हिस्सा गंवा दिया। सूचकांक की दिग्गज कंपनियों मसलन एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में सतर्कता का भी असर पड़ा। सोमवार को सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 64,934 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी-50 इंडेक्स 82 अंकों की फिसलन के साथ 19,443 पर टिका।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में कारोबार मिलाजुला रहा क्योंकि ट्रेडरों की नजर अमेरिका-चीन के बीच बातचीत और अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी होने जैसे बड़े घटनाक्रम पर लगी रही। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि त्योहारी सीजन के बीच देसी निवेशकों की तरफ से सहभागिता के अभाव का भी सेंटिमेंट पर असर पड़ा। मंगलवार को देसी बाजार बंद रहेंगे।

इस बीच एक महीने पहले 14 महीने के उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद भारत के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर में धीमी पड़ गई जो मांग में नरमी का संकेत है। औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक यानी आईआईपी सितंबर 5.8 फीसदी बढ़ा जबकि यह अगस्त में 10.3 फीसदी बढ़ा था। अप्रैल-सितंबर में आईआईपी की वृद्धि दर सिकुड़कर 6 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले इस अवधि में 7.1 फीसदी थी।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आईआईपी वृद्धि दर में तेज गिरावट वैश्विक रुख को बताती है, जो बढ़ती ब्याज दरों व महंगाई से प्रभावित हुआ है। भारतीय रुपये की कमजोरी से भी एफपीआई सतर्क हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा माहौल निवेशकों के लिए मुश्किल भरा है क्योंकि वृद्धि दर में नरमी से आर्थिक गिरावट नजर आएगी। ऊंची ब्याज दरें, मजबूत डॉलर, राजनीतिक व भूराजनीतिक अनिश्चितताएं और चीन में जारी आर्थिक चुनौतियां अल्पावधि के कुछ अहम अवरोध होंगे।

विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि भारतीय बाजार में गिरावट मजबूत आय, आर्थिक स्थिरता और देसी संस्थागत निवेशकों के निवेश से थम सकती है। अल्पावधि में बाजार की दिशा अमेरिका व चीन के आर्थिक आंकड़ों, मौद्रिक नीति अधिकारियों के बयानों से तय हो सकती है, जो भविष्य में दर बढ़ोतरी को लेकर कुछ सवाल उठाएंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि दीवाली के दौरान रविवार को संवत 2080 के पहले सत्र में भारतीय इक्विटी में मजबूत बढ़त देखने को मिली, लेकिन सोमवार को भारतीय इक्विटी में सुस्ती रही।

इसकी मुख्य वजह त्योहारी सीजन के बीच देसी भागीदारी का अभाव और मंगलवार को बाजार की बंदी है। कारोबारी लिहाज से टुकड़ों में बंटे इस हफ्ते में दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन समाप्त होने के साथ हम व्यापक दायरे में बाजार में एकीकरण की उम्मीद कर रहे हैं।

बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात मिला जुला रहा। 2,098 शेयर टूटे जबकि 1,732 में इजाफा हुआ। सेंसेक्स के दो तिहाई से ज्यादा शेयर टूटे। एचडीएफसी बैंक में 0.7 फीसदी की गिरावट आई और सेंसेक्स की गिरावट में उसका योगदान सबसे ज्यादा रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.7 फीसदी गिरा। बीएसई के 19 क्षेत्रीय सूचकांकों में आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.8 फीसदी फिसला।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement