facebookmetapixel
Advertisement
मानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदा

…तो उल्टे पांव लौटा शेयर बाजार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

जैसे ही देश की औद्योगिक विकास दर में गिरावट का समाचार आया, शुरुआती कारोबार में 550 अंक की छलांग मार चुका बंबई शेयर बाजार भी बुधवार को सुस्त पड़ गया।


उसकी सुस्ती का आलम यह था कि कारोबार के अंत में इस जबरदस्त बढ़त से बैक गियर लेकर सेंसेक्स महज चार अंकों की बढ़त के साथ 16127.98 पर बंद हुआ।


यही हालत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की रही, जो 150 अंक की बढ़त से लौट कर 6.10 अंक के मामूली सुधार के साथ 4872.00 पर बंद हुए।


कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी और शेयर बाजारों में लौटी रौनक देखकर बंबई शेयर बाजार भी काफी मजबूत नजर आया। बाजार में तेजी उस खबर के बाद आई, जिसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा था कि वह बैंक और कर्जदाताओं के लिए करीब 8000 अरब रुपए का इंतजाम करेगा।


 भारत ही नहीं, इस खबर का सकारात्मक असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर देखने को मिला, जो अमेरिकी शेयर बाजारों की पिछले कुछ समय से खराब हालत को देखकर एशिया और भारत के बाजार भी गिरावट की गिरफ्त में आते जा रहे थे।


इसके बाद देश की औद्योगिक विकास दर में हुई कमी की खबर ने अमेरिकी खुशखबरी से खुश भारतीय शेयर बाजार को एक बार फिर गमजदा कर दिया। इसके चलते बाजार में बिकवाली तेज हो गई।


बिकवाली का ही असर था कि कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका की सेहत सुधरीअमेरिका के डाओ जोंस में 416.66 अंक, नैस्डेक में 86.42 अंक और एसएंडपी 500 सूचकांक में 47.28 अंक की बढ़त देखने को मिली।


एशिया ने चैन की सांस ली हांगकांग का हैंगसेंग, जापान के निक्केई, ताइवान का ताइवान व्हेटेड, दक्षिण कोरिया के सिओल कम्पोजिट और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में अच्छा कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement