facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

आईपीओ रकम की हेराफेरी पर एसएमई, प्रवर्तकों पर पाबंदी

Advertisement

(सेबी) ने वेरिटास फाइनैंस, लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस, जाजू रश्मि रिफ्रैक्टरीज, अजय पॉली और रीगल रिसोर्सेज समेत कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी दे दी।

Last Updated- May 06, 2025 | 10:55 PM IST
IPO

बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ से मिली रकम की कथित हेराफेरी या दुरुपयोग के मामले में मंगलवार को सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजिज और प्रवर्तक समूह के तीन सदस्यों पर प्रतिभूति बाजार में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। आईटी नेटवर्क सॉल्युशंस कंपनी एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध हुई थी। नियामक ने सिनोप्टिक्स आईपीओ के लीड मैनेजर फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल पर भी पाबंदी लगा दी और अगले आदेश तक मर्चेंट बैंकर का कोई नया काम लेने से रोक दिया।

वेरिटास फाइनैंस, लक्ष्मी इंडिया व तीन अन्य आईपीओ को मंजूरी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वेरिटास फाइनैंस, लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस, जाजू रश्मि रिफ्रैक्टरीज, अजय पॉली और रीगल रिसोर्सेज समेत कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी दे दी। एनबीएफसी वेरिटास के सार्वजनिक निर्गम में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 2,200 करोड़ रुपये के ओएफएस का प्रस्ताव शामिल है। एक अन्य एनबीएफसी, लक्ष्मी इंडिया फाइनैंस को अपने सार्वजनिक निर्गम के लिए सेबी की मंजूरी मिली, जिसमें 1.04 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और प्रवर्तकों की तरफ से 56.4 लाख शेयरों का ओएफएस शामिल है। इस बीच र्थूड सर्विसेज ने आवेदन आईपीओ वापस ले लिया है।   

मुथूट माइक्रोफिन को मिला 72.2 ईएसजी स्कोर

सेबी से लाइसेंस प्राप्त ईएसजी रेटिंग प्रदाता केयर ईएसजी ने मुथूट माइक्रोफिन को 72.2 का ईएसजी स्कोर प्रदान किया है, जो वित्तीय सेवा उद्योग के औसत 57 से काफी ऊपर है। शीर्ष स्तरीय केयरएज ईएसजी 1 रेटिंग कंपनी के 100 फीसदी महिला उधारकर्ता आधार, 2040 तक नेट-शून्य लक्ष्य और स्वतंत्र बोर्ड प्रशासन को दर्शाती है। 

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement