facebookmetapixel
Advertisement
इजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंकाStock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; Nifty IT तीन साल के निचले स्तर पर50 बड़ी कंपनियों के साथ भारत आ रही हैं जापान की प्रधानमंत्रीमोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को मिली नई रफ्तार

खुदरा निवेशकों के भरोसे से बढ़ रहा स्मॉलकैप क्षेत्र

Advertisement

स्मॉलकैप 250 इंडेक्स कंपनियों में म्युचुअल फंड की औसत हिस्सेदारी 9.26 प्रतिशत के स्तर पर पहुंची

Last Updated- December 25, 2023 | 12:06 PM IST
Retail Stocks to Buy
Representative Image

वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत के मुकाबले अब खुदरा निवेशकों के पास स्मॉलकैप कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है, जो इस लोकप्रिय क्षेत्र में निवेश के संबंध में उनका बढ़ता विश्वास दर्शाती है।

कैपिटलाइन के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024 के पहले छह महीने के दौरान नैशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी स्मॉलकैप 250 में म्युचुअल फंड (एमएफ) की औसत हिस्सेदारी 8.67 प्रतिशत से बढ़कर 9.26 प्रतिशत हो गई है। इसमें 20 प्रतिशत से अधिक एमएफ हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों की संख्या भी 24 से बढ़कर 28 हो गई है।
इसकी तुलना में निफ्टी 50 वाली कंपनियों में एमएफ की हिस्सेदारी 9.67 प्रतिशत से 9.75 प्रतिशत तक ही मामूली रूप से बढ़ी है। स्मॉलकैप में एमएफ के स्वामित्व में इस साल की वृद्धि महत्वपूर्ण है क्योंकि मार्च 2021 और मार्च 2023 के बीच औसत स्वामित्व में केवल एक प्रतिशत अंक का इजाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 24 के दौरान स्मॉलकैप योजनाओं में रिकॉर्ड प्रवाह देखा गया है। इसकी मुख्य वजह अन्य योजनाओं की तुलना में उनका बेहतर प्रदर्शन है।
चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने के दौरान इक्विटी योजनाओं में कुल शुद्ध प्रवाह का एक तिहाई हिस्सा स्मॉलकैप योजनाओं का रहा है। सात महीने की अवधि के दौरान उन्होंने 25,500 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है।

फिलहाल स्मॉलकैप फंड विभिन्न समयावधियों के प्रतिफल चार्ट में शीर्ष स्थान पर हैं।

इन योजनाओं ने एक साल में औसतन 36 प्रतिशत का प्रतिफल प्रदान किया है और तीन साल की अवधि में 35 प्रतिशत का वार्षिक प्रतिफल दिया है।

हालांकि ए​क्टिव स्मॉलकैप फंड का इस क्षेत्र में खरीदारी का बड़ा हिस्सा रहता है, लेकिन कुछ पैसा अन्य इक्विटी-उन्मुख और हाइब्रिड योजनाओं से भी स्मॉलकैप क्षेत्र में प्रवाहित होता है।

हाल के महीनों में विश्लेषकों और एमएफ क्षेत्र के अधिकारियों ने अ​धिक मूल्यांकन के बावजूद स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ती दिलचस्पी के संबंध में चिंता जताई है।
कुछ फंड हाउसों ने परिचालन संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए एकमुश्त निवेश लेना बंद कर दिया है।

पीजीआईएम इंडिया एमएफ के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) विनय पहाड़िया ने कहा कि हाल के महीनों में बाजार में तेज उछाल के बाद हम इक्विटी बाजार की निकट अवधि की रिटर्न क्षमता को लेकर सतर्क हैं। हालिया तेजी के बाद आम तौर पर मिडकैप और स्मॉलकैप अधिक महंगे हो गए हैं। कमजोर (कम वृद्धि और कम गुणवत्ता वाले) मिडकैप और स्मॉलकैप ‘बबल जोन’ में हैं और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

पहाड़िया ने कहा हालांकि दीर्घाव​धि वाले निवेशकों के लिए अब भी अवसर मौजूद हैं, बशर्ते वे अ​धिक विकास क्षमता की बेहतर गुणवत्ता वाली मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश करें।

ट्रस्ट एमएफ के मुख्य निवेश अ​धिकारी मिहिर वोरा के मुताबिक हालांकि पिछले साल में अवसर कम हुए हैं, लेकिन स्मॉलकैप क्षेत्र में बड़ी संख्या में कंपनियों की मौजूदगी का मतलब है कि शेयर चुनने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement