facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Trump के एलान से क्योंं उछले Infosys, TCS के शेयर, फिर मार्केट में क्या हुआ

Advertisement

इस महीने अब तक बाजार पूंजीकरण में 20.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है।

Last Updated- January 22, 2025 | 10:53 PM IST
Stock Market

डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकाल में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर ज्यादा खर्च को लेकर आशावाद (जिसने उनकी शुल्क नीति को लेकर अनिश्चितताएं कम कीं) और सबसे अधिक भार वाले एचडीएफसी बैंक में लाभ ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों को बढ़त दिलाई। इससे सूचकांकों ने उछाल के साथ कारोबार की समाप्ति की।

सेंसेक्स 566 अंक चढ़कर 76,405 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 सूचकांक 131 अंकों की बढ़त के साथ 23,155 पर टिका। हालांकि व्यापक बाजारों में बिकवाली का दबाव बना रहा और निफ्टी मिडकैप 100 में 1.3 फीसदी की गिरावट जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.6 फीसदी की फिसलन हुई।

बाजार में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात कमजोर रहा और बीएसई पर 2,802 शेयर गिरे जबकि 1,142 में बढ़ोतरी हुई। बीएसई में सूचीबद्ध फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण 2.2 लाख करोड़ रुपये घटकर 422 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस महीने अब तक बाजार पूंजीकरण में 20.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है।

3.2 फीसदी चढ़ने वाला इन्फोसिस सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा और इंडेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान करने वाला भी। टीसीएस सेंसेक्स के शेयरों में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला और सेंसेक्स की बढ़त में तीसरा सबसे बड़ा योगदान करने वाला शेयर रहा। आईटी दिग्गजों के शेयरों मे बढ़त तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बुनियादी ढांचे के लिए निजी क्षेत्र के 500 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में बढ़त से भी इंडेक्स में इजाफा हुआ क्योंकि बैंक के तिमाही नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक रहे। आय के मोर्चे पर निराशा और एफपीआई की बिकवाली के बीच पिछले कुछ महीनों से भारतीय शेयर बाजार बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है। साल 2025 में अब तक एफपीआई ने 58,076 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

Reliance (RIL) Q3 पर वर्ल्ड-क्लास 15 ब्रोकरेज फर्म्स के Analysis का महाकवरेज

 

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

HUL Q3: हिंदुस्तान लीवर के प्रॉफिट ने लगाई 20% की छलांग, खर्च बढ़ा 270 करोड़, मुनाफा हुआ 2989 करोड़

HUL Q3: बड़ी खबर! ब्यूटी ब्रांड Minimalist के अधिग्रहण को मिली कंपनी बोर्ड की मंजूरी; पढ़े, आगे क्या होगा…

HUL Q3: आइसक्रीम कारोबार पर कंपनी बोर्ड ने ले लिया बड़ा फैसला, पढ़िए सारा मामला

 

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement