facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

Stock Market: चढ़ने-गिरने वाले शेयरों के अनुपात में सुधार, 12 महीने में सबसे अच्छा रहने की उम्मीद

FPI की दिलचस्पी मोटे तौर पर लार्जकैप में होती है। लार्जकैप में लंबे समय से लॉन्ग पोजीशन बने रहने के कारण ट्रेडरों को FPI की बिकवाली का जोखिम है।

Last Updated- April 17, 2024 | 9:34 PM IST
Stocks to watch today

मार्च के निचले स्तर से शेयर कीमतों में व्यापक सुधार के बीच इस महीने बाजार के सेंटिमेंट का बैरोमीटर- चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात (advance-decline ratio/ADR) – तेजी से सुधरा है। अगर यह रफ्तार बरकरार रहती है तो इस महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 12 महीने में सबसे अच्छा रह सकता है।

पिछले महीने स्मॉलकैप में भारी गिरावट के बीच यह अनुपात 0.8 तक लुढ़क गया था। इस महीने अब तक 2,453 शेयर चढ़े हैं जबकि 1,851 में गिरावट आई है। ऐसे में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात अभी 1.3 है। यह अप्रैल 2023 के बाद सबसे अच्छा है।

अगर वैश्विक अवरोधों मसलन अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (US bond yields ) में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के बीच पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट नहीं आई होती तो यह अनुपात और भी बेहतर होता।

पिछले एक हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने देसी इक्विटी की बिकवाली बढ़ा दी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख (retail research head) दीपक जसानी ने कहा कि पिछले कुछ सत्रों में विदेशी फंडों की बिकवाली के बीच ट्रेडरों की रुचि अब एक बार फिर स्मॉल व मिडकैप में हो गई है।

उन्होंने कहा, FPI की दिलचस्पी मोटे तौर पर लार्जकैप में होती है। लार्जकैप में लंबे समय से लॉन्ग पोजीशन बने रहने के कारण ट्रेडरों को FPI की बिकवाली का जोखिम है।

मूल्यांकन को लेकर नियामक की चिंता के बाद मार्च में निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 13 फीसदी तक टूट गया था। यह गिरावट तब हुई जब सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच ने स्मॉलकैप के बढ़े हुए मूल्यांकन को लेकर चिंता जताई। बुच ने कहा कि बाजार में कुछ जगहों पर बुलबुले बन रहे हैं और ऐसे बुलबुले को बनने देना शायद सही नहीं होगा।

कई फंडों ने अपनी-अपनी स्मॉलकैप योजनाओं में निवेश पर पाबंदी लगा दी। इसके बावजूद निवेशकों ने स्मॉलकैप सेगमेंट में पिटे हुए शेयरों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई। ऐसे आशावादी व्यवहार से निफ्टी स्मॉलकैप 100 में इस महीने अब तक 6.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

जसानी ने कहा कि सेबी प्रमुख की चेतावनी के बाद स्मॉलकैप और मिडकैप में पिछले कुछ हफ्तों हो रही बिकवाली थमी है। पहले यह तेजी से हो रही थी। जब यह प्रभाव कम हुआ तो निवेशकों की इसमें दोबारा रुचि जगी क्योंकि उन्होंने निचले भावों पर कुछ निश्चित स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों में वैल्यू देखी। विश्लेषकों ने कहा कि आने वाले समय में स्मॉलकैप को लेकर उत्साह कुछ समय रहेगा लेकिन यह शेयर विशेष को लेकर होगा क्योंकि नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है।

First Published - April 17, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट