facebookmetapixel
पीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियम

Stocks to Watch: Vedanta, Coal India, BHEL से लेकर Adani Power तक, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

एशिआई बाजारों ने बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को लेकर निर्णय और चीन से व्यावसायिक गतिविधि डेटा जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले मिलाजुला प्रदर्शन किया।

Last Updated- July 31, 2024 | 10:44 AM IST
stw

Stocks to Watch Today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 बुधवार को हल्की गिरावट के साथ खुल सकते हैं। सुबह 7:10 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर 27 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,938 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका में मंगलवार को बाजार मिश्रित कारोबार देखने को मिला। निवेशक फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। नैस्डैक 1.28 फीसदी, एसएंडपी 500 0.50 फीसदी गिरा गया जबकि डॉव जोन्स 0.50 फीसदी चढ़ा।

एशिआई बाजारों ने बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को लेकर निर्णय और चीन से व्यावसायिक गतिविधि डेटा जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले मिलाजुला प्रदर्शन किया। जापान के निक्केई में 0.86 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्पी और एएसएक्स200 में क्रमशः 0.52 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

आज इन कंपनियों के आएंगे क्वार्टर रिजल्ट;

Q1FY25 रिजल्ट आज: एसीई, अदानी पावर, एके स्पिनटेक्स, अंबुजा सीमेंट्स, अनुप इंजीनियरिंग, असाही इंडिया ग्लास, बैंक ऑफ बड़ौदा, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज, बिड़लासॉफ्ट, कोल इंडिया, कॉकरिल इंडिया, कॉलिन्ज़ लेबोरेटरीज, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज, डायनेमिक केबल्स, इको होटल्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स, गुजरात कंटेनर, हिंदुस्तान बायो साइंसेज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैक इंडस्ट्रीज, मान एल्युमीनियम, मैनकाइंड फार्मा , मारुति सुजुकी इंडिया, नेशनल फर्टिलाइजर्स, एनपीएल एडवाइजर्स, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन, ऑनमोबाइल ग्लोबल, वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस, ओसवाल एग्रो मिल्स, ओसवाल ग्रीनटेक, फीनिक्स मिल्स, प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स, रिलैक्सो फुटवियर्स, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेक्सनॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंट्रोल्स, राइट्स , सोनाटा सॉफ्टवेयर, स्टील एक्सचेंज इंडिया, स्टाइलम इंडस्ट्रीज, सुंदरम फास्टनर्स, स्वर्ण सिक्योरिटीज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील, थॉमस कुक (इंडिया), टाइमेक्स ग्रुप इंडिया और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज।

इस बीच आज इन शेयरों पर रखें नजर

GAIL: सरकारी महारत्न कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Gail) का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 77.5 प्रतिशत उछलकर 3,183.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,793 करोड़ रुपये था। पिछले तिमाही की तुलना में कंपनी का मुनाफा 28.6 प्रतिशत बढ़ा है।

Tata Consumer Products: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत घटकर 290.3 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी को कुछ एकमुश्त खर्चों और पार्टनर कंपनियों से कम मुनाफा होने की वजह से नुकसान हुआ। हालांकि, कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) में 16.3% की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी ऑर्गेनिक इंडिया और कैपिटल फूड्स जैसी कंपनियों को खरीदने और अपने मौजूदा कारोबार में 10% की बढ़ोतरी की वजह से हुई है।

Indus Towers: टेलकम इंफ़्रा कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 42 प्रतिशत उछलकर 1,925.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,347.9 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी बीती तिमाही में 4 फीसदी बढ़कर 7,439.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,132.4 करोड़ रुपये था।

Torrent Power: कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 87.2 प्रतिशत बढ़कर 996.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू भी जून तिमाही में 23.3 फीसदी बढ़कर 9,033.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 7327.6 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 56.8% बढ़कर ₹1,857.9 करोड़ हो गया

Jindal Stainless: जिंदल स्टेनलेस ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 13.11 फीसदी कम होकर 648.06 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 745.81 करोड़ रुपये था।

Titagarh Rail Systems: जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट मुनाफा सालाना आधार पर 8.4 फीसदी बढ़कर 67 करोड़ रुपये हो गया।

Vedanta: वेदांता लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे स्टॉक एक्सचेंजों से मंजूरी प्राप्त करने और बाद में राष्ट्रीय कंपनी कानून के साथ अपनी डिमर्जर योजना दाखिल करने के लिए अपने 75% सुरक्षित लेनदारों से हरी झंडी मिल गई है।

First Published - July 31, 2024 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट